वाइन और ईंट की भट्टी का कमाल! जबलपुर का खास केक, मांग बढ़ी पूरे देश में, बनाने का अनोखा तरीका

Share to your loved once


Christmas Special Wine Cake: क्रिसमस का जश्न हो और केक की खुशबू न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता…. ऐसा ही कुछ केक है मध्य प्रदेश के जबलपुर का. जिस केक को बनाने के लिए वाइन डाली जाती है और फिर इस केक को वाइन केक कहा जाता है. जिसकी डिमांड देश भर से आ रही है, खास बात यह है इस केक की ईंट की भट्टी में पकाया जाता है. जो 1 महीने तक खराब नहीं होता. लिहाजा इस वाइन केक को बनाने का काम जबलपुर की विक्टर फैमिली 70 सालों से कर रही है.

विक्टर फैमिली वाइन केक मतलब रम से तैयार किए गए केक को खास प्रक्रिया से तैयार करती है. जिसमें ड्राई फ्रूट्स, काजू, अखरोट से लेकर सीड्स और अंडा डाला जाता है और इस मिश्रण को मिलाकर ईंट की भट्टी में पकाया जाता है. 1 किलो केक में सारी सामग्री बराबर से डाली जाती है. वही वाइन डालने से केक का स्वाद बढ़ जाता है, जो सामान्य केक से बिल्कुल अलग और टेस्ट के मामले में जोरदार हो जाता है. जो हर साल लोगों की जुबान पर अपना जादू छोड़ जाता है.

देश-विदेश में की जाती है वाइन केक की सप्लाई 
ईशा विक्टर ने बताया चेरी, पिल, काजू, किशमिश, वॉलनट, आलमंड जैसे ड्राईफ्रूट्स को वाइन के अंदर  सोख कर रखा जाता है. जिसके चलते ही केक के अंदर वाइन का टेस्ट आता है. उन्होंने बताया कनाडा, फ्रांस से लेकर विदेश में भी केक की सप्लाई होती है, जहां पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए वाइन केक भेजते हैं. इसके अलावा इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य राज्यों में केक की सप्लाई की जाती है, जहां क्रिसमस में प्रतिदिन हजार से ज्यादा ऑर्डर आते हैं.

इस तरह तैयार होता है 1 किलो का वाइन केक 
1 किलो वाइन केक को तैयार करने में 1 किलो मक्खन, 1 किलो चीनी, 1 किलो मैदा और 24 अंडे की जरूरत होती है. इसके अलावा एक बोतल वनीला एसेंस और 100 ग्राम बेकिंग पाउडर से केक को तैयार किया जाता है. केक में मसाले को भी डाला जाता है. जिसमें दाल, चीनी, लौंग, जायफल और इलायची की जरूरत होती है. इसके अलावा फ्रूट्स में आधा किलो चेरी, आधा किलो संतरे के छिलके, आधा किलो काजू और ढाई सौ ग्राम किशमिश, अखरोट और बादाम से केक को तैयार किया जाता है. जिसकी कीमत 5 हजार रूपए करीब तक होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP