Ashes AUS vs ENG Australia announces playing XI for Boxing Day Test: एशेज सीरीज में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है.
Last Updated:
Ashes 2025-26 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. 26 दिसंबर से खेले जाने वाले इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ और झाय रिर्चडसन की वापसी हुई है. जानें क्या है पूरी टीम.
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवननई दिल्ली: एशेज सीरीज 2025-26 में बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की सीरीज में लगातार तीन जीत हासिल कर पहले ही एशेज ट्रॉफी को रिटेन कर चुकी है. ऐसे में 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट को जीतने के लिए भी कंगारु टीम एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी. चौथे टेस्ट के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच के लिए स्टीव स्मिथ की वापसी हुई है. स्मिथ तीसरे टेस्ट में अचानक तबीयत खराब होने के कारण नहीं खेल पाए थे. वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्मिथ टीम की कप्तानी भी संभालेंगे, क्योंकि पैट कमिस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज झाय रिर्चडसन की भी अंतिम-11 में वापसी हुई है. इसके अलावा पैट कमिंस और नाथन लियोन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. लियोन को तीसरे टेस्ट में चोट लगी थी.
बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव
मौजूदा एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर में भी कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. स्मिथ की वापसी से अब उस्मान ख्वाजा को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करनी होगी. वहीं कैमरन ग्रीन को अब 7 नंबर पर खेलना होगा. ऐसा पहली बार होगा जब कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
इसके अलावा ट्रेविस हेड और जेक वेदरल्ड पारी की शुरुआत करें. तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी करेंगे, जबकि स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर खेलेंगे उतरेंगे. इसके साथ ही प्लेइंग इलेवन में आखिरी स्थान के लिए ब्रेंडन डॉगेट या माइकल नेसर में से किसी एक मौका मिल सकता है.
चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें