Karnataka Chitradurga Bus Accident | कर्नाटक में कैसे आग का गोला बनी बस, आधी रात को क्या हुआ, कितने जिंदा जले? चित्रदुर्ग हादसे की कहानी
Last Updated:
Karnataka Chitradurga Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक के एक ‘लग्जरी स्लीपर’ बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने बताया कि गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे और ट्रक से टकराने के बाद बस आग की लपटों में घिर गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, इनमें से अधिकतर लोग वाहन के अंदर ही जल गए.
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लगी, 12 की मौतKarnataka Chitradurga Bus Accident: क्रिसमस का दिन कर्नाटक के कुछ परिवारों के लिए मातम लेकर आया. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आज यानी गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. चित्रदुर्ग में गुरुवार सुबह ट्रक से टक्कर के बाद एक स्लीपर कोच बस में आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में 12 लोग जिंदा जल गए, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक के एक ‘लग्जरी स्लीपर’ बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई. इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है. अब सवाल है कि आखिर यह हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?
आखिर चित्रदुर्ग में घटना कैसे घटी और कब हुई? पुलिस के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाट्टू क्रॉस पर रात करीब 2 बजे हुआ. अंधेरी रात में एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ चला गया और बस से जा टकराया. टक्कर होते ही बस आग का गोला बन गई. देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. सभी इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, कुछ लोग अंदर ही फंस गए और जलकर मर गए. इस घटना में ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई. यह स्लीपर बस थी, जिसके कारण कुछ लोगों को भागने का मौका नहीं मिला.
किसकी लापरवाही से हादसा हुआ?
अधिकारियों के मुताबिक, प्राइवेट स्लीपर कोच बस बेंगलुरु से तटीय शहर गोकर्ण जा रही थी, तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ. बस के ड्राइवर और क्लीनर को कोई चोट नहीं आई. कारण कि बस के पिछले हिस्से में टक्कर लगी थी. ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, जिसकी पहचान कुलदीप के रूप में हुई है.
कितनी मौतें और कितने घायल?
आईजी (नॉर्थ ईस्ट) बीआर रविकांत गौड़ा ने कहा कि 12 यात्री लापता हैं और उनके मारे जाने की आशंका है. उन्होंने कहा कि शव मिलने के बाद सही जानकारी का पता चलेगा. हादसे में कुल 20 लोग घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में 32 यात्री सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि शवों के मिलने के बाद ही मरने वालों की सही संख्या का पता चलेगा. अधिकारियों ने बताया कि 12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें हिरियुर तालुक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि आठ यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुमकुरु शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. आग बुझा दी गई है.
पीएम मोदी ने दुख जताया
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि की भी घोषणा की है. पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.’
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें