हरियाणा के किसान नेता रवि आजाद 12 दिन बाद गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा, बोले-पूछताछ के बहाने बुलाया था

Share to your loved once


Last Updated:

किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेजा। रवि के तीन साथी पहले गिरफ्तार। एससी एसटी व पोस्को एक्ट के तहत हुई गिरफ़्तारी। 

हरियाणा के किसान नेता रवि आजाद 12 दिन बाद गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजाHR_2412_BHIWANI_RAVI_AZAD_GIRFTAR_JAGBIR_GHANGHAS

भिवानी. हरियाणा के भिवानी में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ और घर से अपहरण करने के प्रयास के बहुचर्चित मामले में किसान नेता रवि आजाद को एसआईटी ने बुधवार देर शाम को मामले के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया है. हालांकि, रवि आजाद ने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें पूछताछ के बहाने उन्हें बुलाकार गिरफ्तार किया गया.

दरलअसल, बीते 12 दिसंबर को बहल थाना में लड़की के पिता ने ने शिकायत दर्ज करवाई थी. इस व्यक्ति ने अपनी शिकायत में किसान नेता रवि आजाद सहित कुल चार लोगों पर उसकी बेटी से छेड़खानी करने व फिर घर से अपहरण करने के प्रयास के गंभीर आरोप जड़े थे. शिकायत में किसान नेता रवि आजाद का नाम आने पर इस मामले ने खूब तूल पकड़ा.

यहां तक की रवि की तरफ से मामले को सियासी रंग भी दिया गया और पूर्व मंत्री जेपी दलाल पर आरोप लगाए. खुद को बेकसूर बताते हुए रवि आजाद ने 15 दिसंबर को गोपालवास गांव में पंचायत भी की थी औऱ फिर पंचायत में रवि को एकतरफ़ा क्लीन चीट मिलने और उससे भी ज़्यादा पंचायत में एक महिला से अभद्र व्यवहार होने पर सवाल उठे थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार ने इस मामले की जांच को लेकर SIT गठित की थी, जिसमें सिवानी डीएसपी आर्यन चौधरी को हेड बनाया गया. उन्होंने केस दर्ज होने के 7 दिन बाद, यानी 19 अगस्त को रवि आजाद के तीनों साथियों मोहित, विकास व नमित को गिरफ्तार किया था, पुलिस ने इनसे पूछताछ करने के बाद आज खुद मुख्य आरोपी रवि आजाद को गिरफ्तार किया है. उसे गिरफ़्तारी के बाद लोहारू कोर्ट में पेश किया गया.

SIT हेड डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि रवि आजाद को एससी एसटी और पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि रवि आजाद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. गौरतलब है कि रवि आजाद किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे. हालांकि, इस साल वो लगातार विवादों में हैं. अगस्त माह में लेडी टीचर मनीषा केस में भी उन पर सवाल उठे थे.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homeharyana

हरियाणा के किसान नेता रवि आजाद 12 दिन बाद गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP