रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ दी ‘डॉन 3’? आखिरकार पता चल गई असली वजह, ‘धुरंधर’ की सफलता से नहीं है कोई लेना-देना

Share to your loved once


नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इस बीच खबर आई कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म डॉन 3 से किनारा कर लिया है. यह भी अफवाहें उड़ने लगीं कि एक्टर ने यह कदम ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद उठाया है. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है कि इन दावों में कोई भी सच्चाई नहीं है. रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ से बाहर नहीं हुए हैं, जैसा कि अफवाहों में कहा जा रहा है.

इंडिया टुडे के एक सूत्र के अनुसार, ‘असल में कहानी पूरी तरह अलग है. पहली बात तो यह कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने उन्हें ‘डॉन 3′ तब ऑफर की थी, जब उन्होंने लगातार तीन बड़ी फ्लॉप फिल्में दी थीं. उन्होंने रणवीर का साथ तब भी दिया, जब संजय लीला भंसाली ने बैजू बावरा को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, क्योंकि उस वक्त रणवीर को बैंकेबल स्टार नहीं माना जा रहा था.’

‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी ‘डॉन 3’

सोर्स ने आगे बताया कि, ‘डॉन 3 सबसे बड़ी और चर्चित फ्रेंचाइजी है और रणवीर न केवल शाहरुख खान, बल्कि अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ाने वाले थे. किसी भी एक्टर के लिए यह एक ड्रीम रोल है.’ धुरंधर की रिलीज से पहले फरहान ने रणवीर पर जो भरोसा दिखाया, उस पर बात करते हुए सोर्स ने कहा, ‘फरहान इकलौते ऐसे फिल्ममेकर थे, जिन्होंने उस वक्त रणवीर पर भरोसा किया, जब बाकी सब पीछे हट गए थे. यह उस समय की बात है, जब धुरंधर फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी.’

इस वजह से रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ से कर लिया किनारा?

सोर्स ने कन्फर्म किया है कि रणवीर सिंह का फिल्म छोड़ना धुरंधर की कामयाबी से बिल्कुल नहीं जुड़ा है. उन्होंने ‘डॉन 3’ से अलग होने का फैसला सिर्फ क्रिएटिव मतभेदों की वजह से लिया. फिल्म से बाहर होना डिमांड्स को लेकर मेकर्स के साथ अनबन का नतीजा था, न कि अपनी मर्जी से लिया गया फैसला. हालांकि, अभी तक अभी इस मामले में न तो रणवीर सिंह और न ही प्रोडक्शन टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है.

‘डॉन 3’ की कास्टिंग में हो चुका है ये बड़ा बदलाव?

अब तक ‘डॉन 3’ की कास्टिंग को लेकर काफी बदलाव देखे जा चुके हैं. इससे पहले कियारा आडवाणी अपनी प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म की वजह से फिल्म से पीछे हट गई थीं, जिसके बाद खबर आई कि उनकी जगह कृति सेनन को ले लिया गया है. हालांकि, अब तक मेकर्स ने कुछ कन्फर्म नहीं किया है कि ‘डॉन 3’ में हीरोइन कौन होगी.

पत्नी दीपिका पादुकोण संग वेकेशन पर निकले रणवीर सिंह

बताते चलें कि रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को सोमवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वे वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं. दोनों ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए नजर आए. कपल एक-दूसरे का हाथ थामे और मुस्कुराते हुए दिखे और एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले उन्होंने पैपराजी की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP