चना-आलू साग रेसिपी: सर्दियों में स्वादिष्ट पौष्टिक सब्जी कैसे बनाएं
Last Updated:
Chana Aloo Saag Recipe : बोकारो में सर्दियों में चना-आलू साग की सब्जी खास पसंद की जाती है, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. इसे सरसों के तेल में झटपट 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. इसे बच्चे भी खाना खूब पसंद करते हैं.
बोकारो : भारत के लगभग हर गांव में साग सबसे पसंदीदा सब्जियों में गिनी जाती है. क्योंकि ताजे साग से बनी सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है. जहां खासकर सर्दियों के मौसम में चना और आलू साग की सब्जी खूब पसंद की जाती है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है. बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. बच्चे हों या बड़े, सभी वर्ग के इसे बड़े चाव से खाते हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे घर पर आसानी से चना-आलू साग सब्जी बनाने की रेसिपी.
जानें आलू-चना सागी की रेसिपी
चना आलू साग बनाने के लिए जरूरी सामग्री की पहले जरूरत है. जैसे चने का ताजा साग,आलू (कटे हुए), अदरक, लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक कि जरूरत पडती है. तभी हम इसको आसानी से बना सकते हैं. सबसे पहले चना-आलू साग बनाने के लिए ताजे चने के साग को अच्छी तरह धोकर साफ किया जाता है. फिर उसकी डंडियों को अलग कर पत्तियों को बारीक काट लिया जाता है. ताकि साग बहुत ही नरम और स्वादिष्ट बने.
जानें कितने मिनट तक पकाएं
इसके बाद कढ़ाही में 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल गर्म कर उसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूने. फिर कटे हुए आलू और हल्दी डालकर 5 से 10 मिनट तक पका लें. ताकि आलू नरम हो जाए और जब आलू पक जाए तो अगले चरण में इसमें कटा हुआ चने का साग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें .
सर्दियों में देसी स्वाद का है खजाना
जहां कुछ मिनट तक ढककर पका लें और थोड़ी ही देर में स्वादिष्ट चना-आलू साग तैयार हो जाता है, जिसे रोटी या चावल के साथ खाकर सर्दियों में देसी स्वाद और सेहत दोनों का आनंद लिया जा सकता है. यह रेसिपी बहुत ही आसान है और झटपट बनाया जा सकता है. इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें