Crime News | Delhi News | रोजमर्रा की जरूरतें भी पड़ रही थीं भारी, पर दिल में थी अमीर बनने की चाहत, फिर किस्‍मत की करवट ने बदल दिया सबकुछ | notorious robber who committed robberies to become rich arrested by Anand Parbat police in Delhi

Share to your loved once


Last Updated:

आनंद पर्वत थाना पुलिस ने कुख्यात लुटेरे आकाश को बलजीत नगर से गिरफ्तार किया. आकाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे.

रोज की जरूरतें भी थीं भारी, पर दिल में थी अमीर बनने की चाहत, अचानक बदला सबकुछ

Crime News: दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में आनंद पर्वत थाना पुलिस ने एक कुख्यात लुटेरे आकाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी आनंद पर्वत नगर का निवासी है. आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे.

पुलिस के अनुसार, आकाश के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुर पंघाल द्वारा 3 नवंबर 2025 को गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे. यह वारंट एफआईआर नंबर 126/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 394, 411 और 34 के अंतर्गत जारी हुए थे. यह मामला आनंद पर्वत थाना क्षेत्र से संबंधित था. आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र को सौंपी गई थी.

यह कार्रवाई थाना प्रभारी (एसएचओ) आनंद पर्वत और एसीपी पटेल नगर के दिशा-निर्देशन और निगरानी में की गई. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी. इसी बीच 22 दिसंबर 2025 को हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रात करीब 10:30 बजे आनंद पर्वत इलाके के बलजीत नगर स्थित होली चौक के पास आने वाला है.

सूचना के बाद हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र ने तुरंत कार्रवाई की और सादे कपड़ों में बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी. करीब 10 मिनट बाद आरोपी आकाश मौके पर पहुंचा और पुलिस ने गुप्त सूचना देने वाले की मदद से उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बिना किसी विरोध के आत्मसमर्पण कर दिया.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आकाश ने स्वीकार किया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था. उसने बताया कि अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना. पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसे आनंद पर्वत थाना का बैड कैरेक्टर घोषित किया जा चुका है.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है. वर्ष 2020 में उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 94/2020 धारा 392/34 आईपीसी के तहत दर्ज हुई थी. इसके अलावा, साल 2024 में भी एफआईआर नंबर 126/2024 धारा 392/394/34 आईपीसी के तहत दर्ज हुई थी. इन मामलों में वह लूट की घटनाओं में शामिल रहा है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य अपराधों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है. मामले की जांच जारी है और इस सफलता पर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की सराहना की जा रही है. यह जानकारी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त निधान वलसन, आईपीएस द्वारा दी गई.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homecrime

रोज की जरूरतें भी थीं भारी, पर दिल में थी अमीर बनने की चाहत, अचानक बदला सबकुछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP