कैसे मिलेगा किसानों को सम्मान? ती लाख किसान अभी भी सम्मान निधि से दूर
Azamgarh Latest News : आजमगढ़ जिले में किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सही समय पर मिल सके, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया गया है. इसके बावजूद जिले के तीन लाख से अधिक किसान अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं. यदि समय रहते फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई गई, तो इन किसानों को किसान सम्मान निधि और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा.