लुटने ही वाली थी महिला, तभी फरिश्ता बनकर आया मैनेजर, और बचा लिए 1.13 करोड़, जानें कैसे? | PNB Digital Arrest Scam Lucknow | cyber Fraud with old woman news | PNB bank Lucknow branch | CBI Fake Call
Last Updated:
PNB Digital Arrest Scam Lucknow: ‘मैनेजर साहब, मेरी 12 FD अभी के अभी तोड़ दीजिए’, लखनऊ के मामा चौराहा स्थित पीएनबी बैंक में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इस बात पर बैंक मैनेजर सन्न रह गया. महिला की बातों पर बैंक कर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने तीन घंटे तक महिला से बात की. इसके बाद खुलासा हुआ कि महिला पिछले चार दिनों से ‘डिजिटल अरेस्ट’ थी और नकली सीबीआई अफसरों के झांसे में आकर अपनी उम्र भर की जमा पूंजी गंवाने वाली थी. बैंक कर्मियों की सतर्कता ने एक बड़ी साइबर ठगी को नाकाम कर दिया और बुजुर्ग महिला को कंगाल होने से बचा लिया. जानिए इस रोंगटे खड़े कर देने वाली बुजुर्ग महिला की इनसाइड स्टोरी.
लखनऊ की एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगी से कैसे बच गई?लखनऊ. ‘मैनेजर साहब, मेरी ये 12 एफडी (FD) अभी के अभी तोड़ दीजिए और सारा पैसा, जो मेरे सेविंग अकाउंट में है वह इस खाते में ट्रांसफर कर दीजिए.’ 75 साल की एक बुजुर्ग महिला जब यह बात बोल रही थी तो उसके हाथ और ओंठ दोनों कांप रहे थे. उस महिला की आवाज में एक अजीब सी जल्दबाजी, घबराहट और खौफ झलक रहा था. लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मामा चौराहा शाखा के मैनेजर ने चश्मा ठीक करते हुए पूछा, ‘माताजी, 1.13 करोड़ रुपये की इतनी बड़ी रकम और अचानक ट्रांसफर? सब ठीक तो है न? बच्चों के लिए चाहिए क्या?’ महिला ने नजरें चुराते हुए दबी आवाज में कहा, ‘हां… बस बच्चों के लिए चाहिए. आप सवाल मत कीजिए, बस जल्दी प्रोसेस शुरू कर दीजिए.’ यहीं से शुरू हुई लखनऊ की पीएनबी बैंक की जांबाज बैंककर्मियों की कहानी, जिसने न केवल एक बुजुर्ग महिला की उम्र भर की कमाई बचाई, बल्कि डिजिटल अरेस्ट के एक खतरनाक जाल से महिला को निकाल लिया.
15 दिसंबर की सुबह जब यह बुजुर्ग महिला बैंक पहुंची तो उनकी घबराहट बैंक कर्मियों की नजरों से छुप नहीं सकी. बैंक मैनेजर को लगा कि मामला कुछ गंभीर है. उन्होंने महिला को चाय ऑफर की और उनसे बात करने की कोशिश की. मैनेजर ने उन्हें समझाया कि एफडी समय से पहले तोड़ने पर उन्हें काफी नुकसान होगा और अगर पैसे की बहुत जरूरत है तो बैंक उन्हें दूसरी स्कीम के तहत फंड दिला सकता है. लेकिन महिला जिद पर अड़ी थी कि उसके पैसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर ही चाहिए. इस बीच एक बैककर्मी ने महिला से बेटे का नंबर मांगा. महिला चुप हो गई.
A phone call. A threat. A life’s savings at risk. 🚨
An elderly customer at PNB Mama Chauraha branch (Lucknow) was pressured to transfer her hard-earned money under a fake “digital arrest” scam.
Thanks to the alertness and timely intervention of PNB officials, the fraud was… pic.twitter.com/YmOuVkqd0D