movie inspired theft thrave temple gold heist reveals shocking twist
Last Updated:
Gopalganj Thave Durga Temple Gold Theft: थावे दुर्गा मंदिर से सोने की मुकुट, छतरी और हार चोरी मामले में गोपालगंज पुलिस ने दीपक राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले कई अहम खुलासे किए हैं. पुलिस ने बतलाया कि चोर ने चोरी के पहले कई वेब सीरीज देखी. इसके बाद उसने रणनीति बनाई. अब पुलिस को चोरी हुए गहनों की तलाश है.
गोविंद कुमार/गोपालगंजः बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई सोने की चोरी ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया था. 17 दिसंबर की रात जब मंदिर का गर्भगृह शांत और सुनसान था. चोरों ने चुपके से प्रवेश किया. माता की सोने की मुकुट, सोने की छतरी और सोने की हार चुरा ली. यह चोरी न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए एक झटका थी, बल्कि पुलिस के लिए भी एक चुनौती बन गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. सघन छानबीन और तकनीकी-पुलिसिंग के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया. दीपक राय, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर गांव का रहने वाला, देवानंद राय का पुत्र है. पुलिस के अनुसार दीपक ने चोरी को अंजाम देने से पहले आईपीएस अमित लोढ़ा की बिहार पुलिस पर बनी खाकी मूवी और कई क्राइम वेब सीरीज देख कर चोरी की रणनीति बनाई थी.
पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि दीपक राय के सहयोगी विराज जो यूपी का रहने वाला है. इसको भी उठाया गया है. उससे सघन पूछताछ चल रही है. पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जो अब सोने की बरामदगी की दिशा में पुलिस को मार्गदर्शन कर रहे हैं.
मुकुट, छतरी और हार कब तक बरामद होंगे
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद श्रद्धालु अब भी यह जानने को उत्सुक हैं कि मंदिर से चोरी किए गए सोने की मुकुट, छतरी और हार कब तक बरामद होंगे. पुलिस ने बताया कि सोने की बरामदगी के लिए एसआईटी टीम यूपी पुलिस की मदद से पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जांच अभी जारी है. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही सभी कीमती वस्तुएं सुरक्षित लौटाई जाएंगी.
गिरफ्तारी ने लिया नया मोड़
इस पूरी कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे अपराध कितना ही सोफिस्टिकेटेड क्यों न हो, पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और मजबूत नेटवर्किंग से अपराधियों को पकड़ना संभव है. दीपक राय की गिरफ्तारी के साथ ही मामले ने एक मोड़ लिया है. अब पूरी निगाह सोने की बरामदगी पर टिकी हुई है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें