‘मैं कभी प्लेबॉय नहीं बना, हमेशा वफादार रहा’, कार्तिक आर्यन ने रिलेशनशिप पर दी सफाई, 3 हीरोइन संग जुड़ा था नाम

Share to your loved once


Last Updated:

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म में लीड रोल में हैं. कार्तिक इस रोमांटिक ड्रामा के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इस बीच उन्होंने अपने ऊपर लगे प्लेबॉय टैग पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह प्लेबॉय नहीं है. वह रिलेशनशिप में वफादार रहे हैं.

'मैं कभी प्लेबॉय नहीं बना...'. कार्तिक ने दी सफाई, 3 हीरोइनन संग रहा अफेयरकार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे रोमांटिक पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kartikaaryan)

मुंबई. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कार्तिक और अनन्या दोनों ही फिल्म के प्रचार में लगे हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने अपने पर लगे प्लेबॉय के टैग पर प्रतिक्रिया दी है. कार्तिक का नाम पहले अनन्या पांडे और बाद में सारा अली खान के साथ जुड़ा था. इसके चलते कार्तिक पर प्लेबॉय का टैग लगा. फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया कि वह प्लेबॉय नहीं हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह हमेशा रिलेशनशिप में वफादार रहे हैं.

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा,”मैं कभी प्लेबॉय नहीं बना. मैं हमेशा वफादार रहा हूं. हमेशा. मैं आपको बताता हूं क्या होता है, मीडिया में हमेशा एक नजरिया होता है. रिलेशनशिप टाइमलाइन, अफवाहें, मीडिया की कहानियां… मैं उसी कॉन्टेक्स्ट से बात कर रहा हूं. ओवरलैपिंग कभी नहीं हुई. ये सब मीडिया की अटकलें हैं.”

कार्तिक आर्यन ने कहा कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है

कार्तिक आर्यन ने यह भी बताया कि किसी की पर्सनल लाइफ की खबरें पब्लिक फिगर होने का हिस्सा हैं. कार्तिक ने कहा,”मैं कभी अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं करता. हर एक्टर और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा कई कहानियां बनती रहती हैं. जब आप इंडस्ट्री में होते हैं, तो हर चीज बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाती है. अगर आप मेरे रिश्तों की बात करें, जैसे कॉलेज रोमांस, लोग तुरंत उन्हें गिनने या लेबल करने लगते हैं. और कई बार ये बातें सच नहीं होती.”

कार्तिक आर्यन के अफेयर्स

कार्तिक आर्यन की डेटिंग हिस्ट्री अक्सर चर्चा में रही है. उनका नाम सारा अली खान के साथ जुड़ा था. दोनों के बारे में कहा गया था कि वे 2020 की फिल्म ‘लव आज कल 2’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि बाद में खबर आई कि दोनों अलग हो गए. कार्तिक का नाम जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ा, लेकिन कार्तिक ने कई बार कहा है कि वह “100% सिंगल” हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं. फिलहाल, कार्तिक आर्यन के बारे में अफवाह है कि वह अपनी ‘आशिकी’ को-स्टार श्रीलीला को डेट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी पब्लिकली कन्फर्म नहीं हुआ है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘मैं कभी प्लेबॉय नहीं बना…’. कार्तिक ने दी सफाई, 3 हीरोइनन संग रहा अफेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP