UP Assembly Session: ‘प्यार किया तो डरना क्या’.. सपा विधायक का इजहार, फिर CM योगी आदित्यनाथ पर दाग दिया ये सवाल

Share to your loved once


Last Updated:

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन उस समय सदन का माहौल खुश मिजाज हो गया जब सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुझसे प्यार करते हैं. और जब प्यार किया तो डरना क्या? इसके बाद ही उन्होंने सरकार से पूछ लिया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़क कब बनेगी?

ख़बरें फटाफट

'प्यार किया तो डरना क्या'.. सपा MLA का इजहार, फिर CM योगी पर दागा सवालसपा विधायक स्वामी ओमवेश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसमें समाजवादी पार्टी के विधायक स्वामी ओमवेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना ‘प्यार’ जाहिर करते हुए सड़क निर्माण की मांग की. जिसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने उनकी बात का जवाब देते हुए धन्यवाद भी दिया और निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी.

विधानसभा में बोलते हुए स्वामी ओमवेश ने कहा, “मुख्यमंत्री जी मुझसे बहुत प्यार करते हैं. जाट-जाट से प्यार करता है, गुर्जर-गुर्जर से प्यार करता है. इसलिए योगी होने के नाते मुख्यमंत्री मुझसे प्यार करते हैं. जब प्यार किया तो डरना क्या?” उन्होंने आगे कहा, “जिनसे जलने वाले विधायक अब हमारी सड़क को बनने नहीं दे रहे हैं. मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि हमारी सड़क कब बनेगी?”

संसदीय कार्य मंत्री ने दिया जवाब

स्वामी ओमवेश के इस व्यंग्यात्मक और हल्के-फुल्के अंदाज में रखे गए सवाल पर सदन में हल्की हंसी भी गूंजी. इस पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, “स्वामी ओमवेश जी को सबसे पहले धन्यवाद देना चाहिए. उनकी विधानसभा क्षेत्र की सड़क टेंडर प्रक्रिया में है और बहुत जल्द ही वहां सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.” खन्ना ने आगे कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है और किसी भी विधानसभा क्षेत्र में भेदभाव नहीं किया जा रहा है.

क्या है मामला?

स्वामी ओमवेश, जो मूल रूप से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए हैं, अपने क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं. उन्होंने आज के बयान में इसे मुख्यमंत्री के साथ अपने ‘प्यार’ और ‘योगी’ कनेक्शन से जोड़कर एक मजाकिया अंदाज में पेश किया. यह बयान विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आया, जब सदन में विकास कार्यों, बजट और अन्य मुद्दों पर चर्चा चल रही थी. स्वामी ओमवेश का यह व्यंग्यपूर्ण अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग इसे ‘प्यार वाली राजनीति’ का नया अंदाज बता रहे हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

‘प्यार किया तो डरना क्या’.. सपा MLA का इजहार, फिर CM योगी पर दागा सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP