1 नाम की 2 हीरोइनों संग सलमान खान ने किया काम, शादी कर बर्बाद हुआ दोनों का करियर, 1 ने भाईजान को बनाया एक्शन स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

सलमान खान कुछ दिनों में अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. अपने लंबे करियर के दौरान एक्टर ने कई अदाकाराओं संग स्क्रीन शेयर किया और एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में दी. बॉलीवुड के भाईजान को कई न्यूकमर्स अपना गॉडफादर मानते हैं. उन्होंने कइयों का करियर संवारा है. फिल्मों की दुनिया में अपने लंबे और शानदार सफर के दौरान सलमान ने दो ऐसी हीरोइनों के साथ काम किया जिनका एक ही नाम था.

सलमान खान ने एक नाम वाली दो बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ काम किया. उनकी एक फिल्म तो बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. वहीं दूसरी ने सलमान को फिल्म जगत में एक नया जीवनदान दिया, लेकिन इत्तेफाकन दोनों ही एक्ट्रेसेस का करियर चौपट हो गया. दोनों ने शादी- ब्याह कर अपना घर-परिवार संभाल लिया और वो ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह दूर हो गईं.

भाईजान ने अपने करियर की शुरुआत में आयशा जुल्का के साथ फिल्म कुर्बान में काम किया था. ये फिल्म साल 1991 में आई थी जो एक ट्रायंगल लव स्टोरी थी. दीपक बहरी के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. आयशा जुल्का और सलमान खान स्टारर फिल्म कब आई और गई दर्शकों को खबर तक नहीं हुई.

कुर्बान साल 1991 की फ्लॉप फिल्मों में से एक थी. इसके बाद एक्ट्रेस आयशा जुल्का के करियर की गाड़ी डगमगाने लगी. अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने करीबन 60 फिल्मों में काम किया था. वो जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, वक्त हमारा है, रंग, जय किशन, मासूम जैसी फिल्मों में नजर आई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

60 फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. साल 2003 में उन्होंने समीर वशी से शादी की. एक्ट्रेस के पति समीर रियल एस्टेट वर्ल्ड के जाने-माने बिजनेसमैन हैं.

समीर से शादी के बाद एक्ट्रेस ने एक-दो फिल्म में काम किया था. 2003-2004 के बीच उनकी आखिरी फिल्में आईं जिसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए एक्टिंग से संन्यास ले लिया और वो अपने घर-गृहस्थी में व्यस्त हो गईं. आयशा जुल्का अपने पति के साथ बिजनेस संभालती हैं.

कई साल बाद 2009 में सलमान खान ने एक बार फिर आयशा नाम की एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर किया. इस फिल्म ने भाईजान के करियर को इंडस्ट्री में एक नया जीवनदान दिया. ये फिल्म वॉन्टेड है जिसमें सलमान खान ने आयशा टाकिया के साथ काम किया था.

आयशा टाकिया और सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड बॉक्स-ऑफिस पर मेगा हिट थी. इसने बॉक्स-ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. वॉन्टेड सलमान खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी. इसने सलमान खान की चॉकलेटी और लवर बॉय वाली इमेज को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया था.

‘वॉन्टेड’ से सलमान खान एक एक्शन हीरो के तौर पर सामने आए जिसके बाद से वो लगातार एक्शन फिल्मों में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म से आयशा टाकिया रातोंरात स्टार बन गईं. उन्होंने इस फिल्म के बाद बेशुमार सफलता हासिल की, लेकिन वो अपने स्टारडम को भुना नहीं सकीं.

‘वॉन्टेड’ की रिलीज होने के तुरंत बाद आयशा टाकिया ने राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली. शादी करते ही आयशा टाकिया ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और वो ग्लैमर वर्ल्ड से हमेशा के लिए दूर हो गईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम)

अब आयशा टाकिया अपने पति के साथ पारिवारिक जीवन ने व्यस्त है. वो कई बार सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की वजह से ट्रोल हो चुकीं हैं. एक्ट्रेस को प्लास्टिक सर्जरी और बदले रूप की वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

1 नाम की 2 हीरोइनों संग सलमान खान ने किया काम, शादी कर बर्बाद हुआ करियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP