49 चौके और 38 छक्के…बिहार की टीम ने तोड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, छा गए वैभव सूर्यवंशी

Share to your loved once


Last Updated:

Vijay Hazare Trophy: इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने 2022 में 506 रन बनाए थे. अब बिहार इस सूची में टॉप पर पहुंच गया है. ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की और 190 रनों की शानदार पारी खेली. बिहार की ओर से तीन शतक लगे. वैभव सूर्यवंशी (190), विकेटकीपर आयुष लोहारुका (116) और साकिबुल गनी ने सिर्फ 40 गेंदों में 128 रन ठोके. टीम ने कुल 49 चौके और 38 छक्के लगाए.

49 चौके और 38 छक्के...बिहार ने तोड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्डवैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी

रांची: बिहार की टीम ने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 574 रन बना डाले. लिस्ट ए क्रिकेट का ये सबसे स्कोर है. ये मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम ने रनों की सुनामी ला दी. वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए पहले विकेट लिए 158 रनों की साझेदारी की. उन्होंने 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले तमिलनाडु के नाम था. तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ साल 2022 में 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाए थे. अब तीन साल के बाद बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस लिस्ट में अब बिहार टॉप पर पहुंच गया है. जबकि इंग्लैड और सर्रे की टीम तीसरे और चौथे नंबर पर है.

लिस्ट A मे सबसे बड़ा स्कोर

टीम स्कोर
बिहार 574/6
तमिलनाडु 506/2
इंग्लैंड 498/4
सर्रे 496/4

पारी में 3 शतक
बिहार की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली. सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 190 रनों की पारी खेली. इसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज़ आयुष लोहारुका ने 116 रनों की पारी खेली. फिर कप्तान साकिबुल गनी ने महज 40 गेंदों पर 128 रनों की पारी खेली. बिहार की पारी में कुल 49 चौके और 38 छक्के लगे. यानी बिहार ने कुल 377 रन बाउंड्री से ही बना डाले.

वैभव सूर्यवंशी की सुनामी
आज का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. 14 साल और 272 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. ये उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में सिर्फ सातवां मैच था. इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाफ डेब्यू किया था.

सबसे तेज़ 150
रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेट लीग मैच में खेलते हुए वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ा. यह टी20 के अलावा सीनियर क्रिकेट में उनका पहला शतक था. इसके बाद उन्होंने 59 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज 150 रन भी पूरा किया. वैभव 84 गेंदों में 190 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे.

About the Author

Manish Kumar

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें

homebihar

49 चौके और 38 छक्के…बिहार ने तोड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP