सिर्फ एक छोटे से बदलाव ने बदली मरीजों की जिंदगी, छात्रा ने बनाया अनोखा टॉयलेट बेड जो गंभीर मरीजों की जिंदगी करेगी आसान
Last Updated:
अक्सर देखा जाता है कि अस्पताल में जिस बेड पर मरीज एडमिट होता है.उस बेड पर वैसे तो सभी सुविधाएं होती है.लेकिन वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती है.इसलिए शौचालय की सुविधा लेने के लिए मरीज को बेड से उठकर शौचालय तक जाना होता है.तो वहीं मुरादाबाद की छात्रा ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज एक प्रोजेक्ट बनाया है।
मुरादाबाद: अक्सर देखा जाता है कि अस्पताल में जिस बेड पर मरीज एडमिट होता है उस बेड पर वैसे तो सभी सुविधाएं होती हैं, लेकिन वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती है. इसलिए, शौचालय की सुविधा लेने के लिए मरीज को बेड से उठकर शौचालय तक जाना होता है. तो वहीं मुरादाबाद की छात्रा ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज और तमाम ऐसे मरीज जो बेड से नहीं उठ सकते उनको राहत देने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया है. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने अस्पताल के बेड पर ही शौचालय को बना दिया है. मरीज जिस बेड पर लेटा है, उसी बेड पर उन्होंने शौचालय की सीट बना दी है कि मरीज आराम से लेटे-लेटे या बैठकर शौचालय का प्रयोग कर सकता है जिससे मरीज को उठकर शौचालय तक जाने से राहत मिल जाएगी.
टॉयलेट शीट का बनाया प्रोजेक्ट
छात्रा भव्या खन्ना ने बताया कि मैं हॉस्पिटल बेड पर टॉयलेट सीट का एक प्रोजेक्ट बनाया है. यह प्रोजेक्ट मैंने उन लोगों के लिए बनाया है. जो बुजुर्ग है चल फिर नहीं पाते हैं या फिर किसी बड़ी बीमारी या घटना का शिकार है और बेड से उठ नहीं पा रहे हैं. उन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए बनाया है और आजकल गंभीर से गंभीर बीमारी चल रही है. ऐसे में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए यह बहुत लाभकारी प्रोजेक्ट है. मैंने हॉस्पिटल के बेड पर इंसर्ट टॉयलेट सीट तैयार की है उसमें जब भी मरीज को टॉयलेट करना है, तो बेड का वो पार्ट नीचे कर दिया जाएगा जिससे इंसर्ट टॉयलेट सीट आ जाएगी और आसानी से मरीज टॉयलेट कर सकेगा.
बेड पर मिलेगी शौचालय की सुविधा
जिससे वह व्यक्ति आसानी से बेड पर ही टॉयलेट का प्रयोग कर सकता है. फिर उसे आसानी से रिमूव किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मेरे घर में मेरे नाना जी बहुत बीमार थे. उन्हें शौचालय का प्रयोग करने में तमाम समस्याएं होती थी. जिसको देखते हुए मेरे मन में यह आइडिया आया था. तब मैंने उसी को सोचते हुए यह प्रोजेक्ट बनाया है और धरातल पर उतरने पर यह प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें