धुरंधर को ध्रुव राठी ने बताया ‘खतरनाक प्रोपेगैंडा’, ‘रहमान डकैत’ के वफादार ‘डोंगा’ ने दिया जवाब, कर दी बोलती बंद

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि राजनीतिक-सामाजिक बहसों का केंद्र भी बन गई है. मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा फिल्म पर ‘खतरनाक प्रोपेगैंडा’ फैलाने का आरोप लगाए जाने के बाद, अब फिल्म में ‘रहमान डकैत’ के वफादार ‘डोंगा’ का किरदार निभाने वाले नवीन कौशिक ने चुप्पी तोड़ी है.

ख़बरें फटाफट

धुरंधर को ध्रुव राठी ने बताया 'खतरनाक प्रोपेगैंडा', 'डोंगा' ने दिया जवाब नवीन कौशिक ने ध्रुव राठी के बयान पर पलटवार किया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ-साथ अब कंट्रोवर्सी में भी घिरती नजर आ रही है. मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में फिल्म पर ‘खतरनाक प्रोपेगेंडा’ फैलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने एक विस्तृत यूट्यूब वीडियो में कहा कि धुरंधर सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने का दावा कर दर्शकों को गुमराह करती है. अब इस आरोप पर फिल्म में ‘रहमान डकैत’ के वफादार ‘डोंगा’ का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने रिएक्ट किया है.

फिल्म में ‘रहमान डकैत’ के साथ हर पल साथ रहने वाले ‘डोंगा’ की भूमिका निभाने वाले नवीन कौशिक ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर रिएक्ट किया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि मैं इससे सहमत नहीं हूं.

‘वेल-मेड प्रोपेगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है’

दरअसल, ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा कि ‘वेल-मेड प्रोपेगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है’. उन्होंने तुलना की कि ‘द ताज स्टोरी’ और ‘द बंगाल फिल्म्स’ जैसी फिल्में खतरनाक नहीं थीं क्योंकि वे ‘बकवास’ थीं, लेकिन ‘धुरंधर’ एक एंगेजिंग फिल्म है. ध्रुव राठी के मुताबिक, फिल्म खुद को रियल इवेंट्स से प्रेरित बताती है, जिससे यह पठान या टाइगर जैसी फिक्शनल फिल्मों से ज्यादा विश्वसनीय लगती है.

ध्रुव राठी का ये था आरोप

ध्रुव राठी ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म में 26/11 हमलों के असली फुटेज, आतंकियों और उनके हैंडलर्स के बीच हुई बातचीत की रियल ऑडियो रिकॉर्डिंग और पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से जुड़े असली गैंगस्टर्स और पुलिस अफसरों से प्रेरित किरदारों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ज्यादा संवेदनशील बनाता है.

ध्रुव राठी के बयान पर क्या बोले डोंगा

नवीन कौशिक ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में राठी के आरोपों को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की कहा, ‘वह एक राय रखने वाले व्यक्ति हैं. मैं फिल्म से जुड़ा हूं, मैं स्पष्ट रूप से उनसे सहमत नहीं हूं. उन्हें हमारी वजह से कुछ व्यूज मिले, बधाई हो.’

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘धुरंधर’

आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 19 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 2025 की पहली इंडियन फिल्म बन गई है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह 100 करोड़ के क्लब में आसानी से एंट्री कर लेगी. बुधवार को फिल्म सेक्रेट सुपरस्टार, एनिमल और बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़कर ऑल-टाइम टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म्स में शामिल होने वाली है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

धुरंधर को ध्रुव राठी ने बताया ‘खतरनाक प्रोपेगैंडा’, ‘डोंगा’ ने दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP