‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 19वें दिन 900 करोड़ से ज्यादा की कर डाली कमाई, तीसरे हफ्ते में रचा इतिहास
Last Updated:
Dhurandhar Box Office Collection Day 19: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रही है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने अपने 19वें दिन एक और बड़ा मील का पत्थर पार करते हुए वर्ल्डवाइड 905 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.इसके साथ ही यह 2025 की पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 900 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

नई दिल्ली. अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है. आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने 19वें दिन एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. फाइल फोटो.

फिल्म अब वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जो 2025 की पहली इंडियन फिल्म है, जिसने यह आंकड़ा पार किया. फिल्म की मजबूत पकड़ से यह 100 करोड़ के पार जाने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

सैकनिल्क के अनुसार, 19वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने भारत में 17.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिससे डोमेस्टिक टोटल 589.50 करोड़ नेट और 707.25 करोड़ ग्रॉस हो गया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है, जो इंडियन फिल्मों के इतिहास में बेस्ट थर्ड वीक रिकॉर्ड है. फाइल फोटो
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने अपने पूरे थर्ड वीक में 129 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘बाहुबली 2’ ने 127 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन धुरंधर ने सिर्फ 5 दिनों में ही 129 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. क्रिसमस हॉलिडे के कारण थर्ड वीक में 170 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है.

ओवरसीज में फिल्म उत्तर अमेरिका और मिडिल ईस्ट में जबरदस्त बिजनेस कर रही है. ओवरसीज ग्रॉस 22 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुका है. इससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 905 करोड़ हो गया है. फाइल फोटो

फिल्म अब सेक्रेट सुपरस्टार, एनिमल और बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ते हुए ऑल-टाइम टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म्स में एंट्री करने वाली है. 2025 में यह कांतारा: चैप्टर1 (852 करोड़) को पीछे छोड़कर साल की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन चुकी है. फाइल फोटो

फिल्म में रणवीर सिंह ‘हमजा’ के रोल में हैं, जो भारतीय इंटेलिजेंस ऑफिसर है जो कराची में घुसपैठ करके आतंकवादी नेटवर्क को निशाना बनाता है. अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का पार्ट 2 मार्च 2026 में रिलीज होगी. फाइल फोटो

आपको बता दें कि धुरंधर ने पहले हफ्ते में 207 करोड़, दूसरे में 253 करोड़ और अब थर्ड वीक में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. यह हिंदी फिल्म होने के बावजूद पैन-इंडिया अपील दिखा रही है. फैंस और ट्रेड दोनों इसकी लंबी रन से हैरान हैं. फाइल फोटो