NEWS 18 INDIA GOONJ EXCLUSIVE: ‘ओसामा बिन लादेन हैं मोहम्मद यूनुस’, बांग्लादेशी पत्रकार ने काले सच को किया बेनकाब
Last Updated:
Bangladesh News Update: बांग्लादेशी अखबार ब्लिट्ज ढाका के संपादक सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने मोहम्मद यूनुस को ओसामा बिन लादेन बताया है. उन्होंने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत में कहा कि बांग्लादेश की सड़कों पर आईएसआई के जिहादियों का कब्जा हो गया है. वे 1971 की जंग का बदला लेना चाहते हैं. इसमे अमेरिकी डीप स्टेट की भी भागीदारी है.
न्यूज18 इंडिया ने बांग्लादेशी पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी से खास बातचीत की.Bangladesh News Update: मोहम्मद यूनुस के काले सच को एक बांग्लादेशी पत्रकार ने बेनकाब कर दिया है. ब्लिट्ज ढाका के संपादक सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने यूनुस को ओसामा बिन लादेन करार दिया है. उन्होंने कहा कि यूनुस बांग्लादेश में खिलाफत कायम करने की कोशिश कर रहे हैं. वहां की सड़कों पर 1971 के जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के दरिंदे हर तरफ सक्रिय हैं.
वहां के हालात के बारे में कहा कि यहां जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे अमेरिकी डीप स्टेट है लेकिन कॉन्ट्रैक्टर आईएसआई है. बांग्लादेश में आईएसआई ने अपनी जड़े जमा ली है. पाकिस्तानियों ने तो खुलेआम ऐलान कर दिया है कि बांग्लादेश को वे फिर से पूर्वी पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें पता है कि पाकिस्तान 1971 की जंग का बदला लेने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि 18 और 19 दिसंबर को जो घटनाएं घटी. हिंदू युवक की जो हत्या हुई. ये सब क्या हो रहा है. यह सब 1971 के मार्च में हो हाल थे उसके जैसा है. हमने बचपन में 1971 के हालात देखे थे.