नमो भारत ट्रेन रोमांस वीडियो: ट्रेन ऑपरेटर बर्खास्त, ‘गंदी हरकत’ करने वाले प्रेमी जोड़े पर भी FIR
Last Updated:
Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन में लड़का और लड़की के रोमांस वीडियो को सीसीटीवी से मोबाइल में रिकॉर्ड करने के आरोप में ट्रेन ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है. इतना ही नहीं ट्रेन ऑपरेटर और गंदी हरकत करने वाले प्रेमी जोड़े के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है.
Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन में रोमांस वीडियो वायरल गाजियाबाद. एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन में एक प्रेमी जोड़े के रोमांस का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के मामले में एक्शन लेते हुए ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. साथ ही ट्रेन ऑपरेटर और गंदी हरकत करने वाले प्रेमी जोड़े के खिलाफ भी मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
ऑपरेटर को नौकरी से निकाला
एनसीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेटर को नौकरी से निकाल दिया गया है. उन्होंने बताया कि कंपनी के नियमों में साफ लिखा है कि कोई भी कर्मचारी सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड नहीं कर सकता और न ही किसी के साथ शेयर कर सकता है. साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की कि सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन और नियमों का पालन अनिवार्य है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब प्रेमी जोड़े ने शर्मनाक हरकत की उस वक्त कोच खाली था. गौरतलब है कि नमो भारत ट्रेन में हर स्टेशन और कंट्रोल रूम में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होती है.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें