ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन की शादी में बॉलीवुड सितारों का जलवा
Last Updated:
23 दिसंबर को ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन की शादी थी. वो ऐश्वर्या सिंह संग शादी के बंधन में बंधे. कपल की शादी में बॉलीवुड और म्यूजिक जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. ऋतिक रोशन का पूरा परिवार- पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन, बहन सुनैना, बेटे-ऋदान और ऋहान के साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी फंक्शन में शामिल हुई थीं. एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फंक्शन में शामिल हुईं.
ऋतिक रोशन अपने पूरे परिवार के साथ. नई दिल्ली. 23 दिसंबर यानी कि बीते मंगलवार को ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे. उनकी खुशियों में शामिल होने पूरा रोशन परिवार एक साथ पहुंचा. दोनों को शादी मुंबई में हुई और इस आयोजन में कपल को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड, म्यूजिक जगत के बड़े-बड़े सितारे भी पहुंचे. इस फंक्शन से कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिनमें ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ महफिल में रंग जमाते दिख रहे हैं.
फिल्म डायरेक्टर और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने अपने भतीजे ईशान और ऐश्वर्या की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है. ऋतिक रोशन, सबा आजाद, राकेश रोशन, उनकी पत्नी पिंकी रोशन, बेटी सुनैना रोशन और एक्टर के दोनों बेटे – ऋदान और ऋहान ने फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
ऋतिक रोशन के भाई ईशान की शादी के वीडियोज
View this post on Instagram