मूंगफली और बादाम से घर पर बनाएं हलवाई जैसी काजू कतली मिठाई.
Last Updated:
Moongfali Kaju Katli Mithai Recipe : नए साल पर आप बिना काजू के घर पर ही काजू कतली जैसी मिठाई बना सकते हैं. इसके लिए आपको मूंगफली और बादाम की आवश्यकता पड़ेगी. बता दें कि इम मिठाई का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इसे खाने के बाद घर के मेहमान भी आपकी तारीफ करेंगे.
दरभंगा : नए साल का मौसम जश्न से शुरू होता है. यह जश्न नए साल में नई तरह की मिठाई से इस बार शुरुआत कीजिए. घर में आप बिना काजू के ही काजू कतली के स्वाद वाली मिठाई बना सकते हैं. यह आपको स्वाद में भी बिल्कुल हलवाई जैसी लगेगी. घर में बने इस मिठाई को आप अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं. साथ ही आप अपने रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं. यह मिठाई काफी स्वादिष्ट और होटल जैसी लगेगी. आइये जानते हैं इस मिठाई के बारे में..
500 ग्राम मूंगफली का करें प्रयोग
चलिए जानते हैं बादाम से कैसे बनाएं काजू कतली वाली मिठाई. सबसे पहले तो आप बाजार से 500 ग्राम मूंगफली ले आएं. फिर उसके बाद एक कढ़ाई में घी के साथ या ऐसे ही उसको अच्छे से फ्राई कर लें. उसके बाद उसे अच्छे से साफ कर लें. ताकि मूंगफली के ऊपर की छिलके साफ हो जाएं. यह छिलके कड़वाहट दे सकते हैं, छिलके हटा देने के बाद यह काफी स्वादिष्ट बन जाएगी.
जानें मिठाई की रेसिपी
फिर उसके बाद इसे मिक्सी जार में रखें और इसका एक बढ़िया सा पाउडर तैयार कर लें. फिर बादाम से तैयार किए गए पाउडर में आप एक पैकेट मिल्क पाउडर डाल दें. फिर उसको अच्छे से मिला दें. फिर कढ़ाई में एक गिलास पानी डालें और फिर उसमें एक गिलास चीनी डालें. फिर चीनी का एक बढ़िया सा चासनी तैयार कर लें. पूरी तरीके से तैयार हो जाए, तो उसमें बादाम और मिल्क पाउडर मिक्स करके उसमें डाल दें और उससे अच्छे से मिला दें.
रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ
उसके बाद किचन के स्लैब पर या जिस जगह पर आप इसे तैयार करना चाहते हैं. उसके नीचे बढ़िया से घी की परत चढ़ा दें. उसके ऊपर बादाम का तैयार पेस्ट डालकर उसे मोटी परत के साथ गोलाकार में फैला दें. हाथ से या फिर बेलन के सहारे उसके बाद एक चाकू लें और इसे बर्फी आकार में काट लें. थोड़ी देर इस सूखने दें. क्योंकि सूखने के बाद यह टाइट हो जाएगा और बर्फी जाकर अलग-अलग निकलेगा, जो टूटेगा नहीं. उसके बाद इसे आप अपने मेहमानों को खिलाएं. वह भी आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें