यूपी में ठंड के साथ कोहरे का कहर, आने वाली है बड़ी आफत, IMD ने 30 जिलों में जारी किया अलर्ट

Share to your loved once


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. ठंड से हाहाकार के बीच अब कई जिलों में स्कूल भी बंद हो गए हैं. इस बीच फिर भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने प्रदेश के 30 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है.ऐसे में बुधवार को भी सुबह सवेरे सहारनपुर से बरेली और आजमगढ़ से श्रावस्ती तक कोहरे का कहर दिखाई देगा. इस दौरान कई जिलों में विजिबिलिटी भी जीरो रहेगी. हालांकि अनुमान है कि अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई शहरों में सुबह-सवेरे घने से घना कोहरा छाया रहेगा. इसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.ऐसी स्थिति अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में नजर आएगी.

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
बुधवार (24 दिसंबर ) को बरेली, रामपुर, पीलीभीत ,शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बिजनौर और सहरानपुर में जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा नजर आ सकता है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. वहीं मुज्जफरनगर, संभल, बदायूं, हरदोई, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ,  बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में भी कोहरे का सितम जारी रहेगा.

लखनऊ वालों को राहत
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज ठंड का सितम थोड़ा कम होगा.इसके साथ ही लोगों को कोहरे से भी राहत मिलेगी. आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.हालांकि दो दिन बाद फिर लखनऊ में घना कोहरा छाएं रहने का अनुमान है.वहीं नोएडा में भी आज सुबह सवेरे हल्का कोहरा नजर आ सकता है.हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ होगा और धूप भी खिल सकती है.

वाराणसी और आस पास ऐसा रहेगा मौसम
बात वाराणसी और आस पास के जिलो की करें तो आज वहां भी सुबह के वक्त सफेद कोहरे को हल्की चादर दिख सकती है.इसके अलावा गाजीपुर,चंदौली,जौनपुर,बलिया,सुल्तानपुर, मिर्जापुर,प्रयागराज और सोनभद्र में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.इन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट फिलहाल नहीं जारी हुआ है.

इस दिन नया पश्चिमी विक्षोभ कर रहा प्रभावित
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी के फिलहाल ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे है. 27 दिसंबर को फिर नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. इसके बाद फिर यूपी के अलग अलग शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP