राज कपूर के गैराज में काटे दिन-रात, तेलुगू से किया डेब्यू, बना बॉलीवुड का बड़ा स्टार, टॉम क्रूज संग किया काम

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार होते हैं, जिनकी उम्र चाहे कितनी भी हो, लोग उन्हें हमेशा जवान और जोशीले मानते हैं. ऐसे ही कलाकार हैं अनिल कपूर. उनकी एनर्जी, फिटनेस, स्टाइल और खासकर सेट पर उनका झक्कास और मजेदार अंदाज उन्हें बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा सितारा बनाता है.

Anil kapoor Birthday

चाहे वह किसी गाने की शूटिंग हो या एक्शन सीन, अनिल कपूर अपने सह-कलाकारों और क्रू के बीच मस्ती और शरारतें करना कभी नहीं भूलते. यही वजह है कि उनके ऑन-सेट किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और दर्शक उन्हें अभिनेता के अलावा, फनी इंसान के रूप में भी याद करते हैं. अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को मुंबई में हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anilskapoor)

Anil kapoor Birthday

अनिल कपूर फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं. उनके परिवार ने फिल्मों में कदम रखने के लिए काफी संघर्ष किया. जब वे मुंबई आए, तो कुछ समय के लिए उन्होंने राज कपूर के गैराज में रहकर शुरुआती दिन बिताए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anilskapoor)

Anil kapoor Birthday

छोटे से कमरे में रहने और आर्थिक तंगी के बावजूद, अनिल ने कभी हिम्मत नहीं हारी. यह संघर्ष उनके करियर की नींव बना. अनिल ने महज 12 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. 1979 में हिंदी फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ में छोटे रोल से उन्होंने शुरुआत की. इसके बाद 1980 में तेलुगू फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ में बतौर लीड अभिनेता काम किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anilskapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anil kapoor Birthday

अनिल कपूर साल 1983 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘वो सात दिन’ से वह लीड हीरो बने. अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी गायकी का हुनर भी दिखाया और फिल्म ‘चमेली की शादी’ में टाइटल सॉन्ग गाया, जिसे खूब सराहना मिली अनिल कपूर का सेट पर मस्ती भरा अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Amazon)

Anil kapoor Birthday

‘मिस्टर इंडिया’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई बार सह-कलाकारों को डराया. कभी कैमरे के पीछे से फनी आवाज निकालकर हंसी दिलाते, तो कभी अचानक पीछे से छुपकर किसी को डराते. फिल्म ‘राम लखन’ के गाने की शूटिंग में अनिल इतने मजाकिया थे कि डांस करते-करते खुद हंसने लगते और पूरा सेट उनकी हंसी में डूब जाता. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anilskapoor)

Anil kapoor Birthday

उनकी शरारतें सिर्फ सह-कलाकारों तक सीमित नहीं रहीं. निर्देशक और क्रू के साथ भी अनिल की मस्ती का कोई मुकाबला नहीं था. ‘परिंदा’ और ‘तेजाब’ जैसी फिल्मों के सेट पर वह मजेदार चुटकुले सुनाकर माहौल खुशनुमा कर देते. कभी-कभी स्टंट के दौरान मजाक में अपनी खुद की भूमिका पर हंसने लगते. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anilskapoor)

Anil kapoor Birthday

अनिल कपूर ने हिंदी के अलावा तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. 1984 में रिलीज हुई ‘मशाल’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी. इसके बाद उन्होंने ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, और ‘परिंदा’ जैसी हिट फिल्में दीं. 1990 के दशक में भी ‘लम्हे’, ‘लाडला’, ‘जुदाई’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, और ‘बीवी नंबर 1’ समेत कई फिल्में लोगों को खूब पसंद आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anilskapoor)

Anil kapoor Birthday

अनिल कपूर ने इंटरनेशनल फिल्मों और टीवी सीरीज में भी अपनी पहचान बनाई. डैनी बॉयल की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में उनकी भूमिका को खूब सराहा गया. टीवी सीरीज ’24’ में उनके काम की भी लोगों ने तारीफ की. हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल’ में उन्होंने टॉम क्रूज के साथ काम किया. अनिल ने अपने करियर में छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. वह अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

राज कपूर के गैराज में काटे दिन, तेलुगू से किया डेब्यू, बना बड़ा बॉलीवुड स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP