How to grow papaya at home। घर पर पपीते का पौधा कैसे लगाएं

Share to your loved once


Papaya Growing Tips: पपीता केवल स्वादिष्ट और रसदार फल ही नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं, अगर आप बागवानी के शौकीन हैं या अपने घर में ताजा फल रखना चाहते हैं तो पपीते का पौधा उगाना सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है. पपीते को बीज से उगाना बहुत सरल है, और इसके लिए आपको ज्यादा जगह या किसी विशेष तकनीक की जरूरत नहीं होती. बस कुछ आसान स्टेप्स का पालन करें और आपका पौधा जल्दी ही बढ़ने लगेगा. घर पर पपीता उगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बाजार जाने या फल खरीदने की झंझट नहीं होगी. आप ताजगी और शुद्धता सुनिश्चित कर सकते हैं और अपने परिवार के लिए हमेशा तैयार पपीता रख सकते हैं. इसके अलावा, पपीते का पौधा जल्दी बढ़ता है और नियमित देखभाल में यह जल्दी फल देने लगता है. इस आर्टिकल में हम पपीता बीज से पौधा उगाने के आसान और असरदार तरीके बताएंगे, ताकि आप खुद भी इस पौधे को घर पर उगा सकें और ताजगी से भरपूर पपीते का आनंद ले सकें.

पपीते के बीज तैयार करना
पपीते का पौधा उगाने के लिए सबसे पहले बीज तैयार करना जरूरी है.
1. पपीते के फल को काटकर बीच में मौजूद बीज को चम्मच से निकालें.
2. बीजों को एक कटोरे में इकट्ठा करें और पानी से अच्छी तरह धो लें.
3. अब बीजों को छलनी पर रगड़कर सफाई करें और दो दिन तक पानी में भिगो दें.
4. भिगोने के बाद बीजों को साफ करके कुछ दिनों के लिए टिशू पेपर पर सुखने के लिए रखें.

बीज बोना और अंकुरण
बीज तैयार होने के बाद आप इन्हें गमले या बीज ट्रे में बो सकते हैं.
1. गमले या ट्रे को पहले से नम मिट्टी से भरें.
2. बीजों को मिट्टी में लगभग ¼ इंच गहराई में डालें.
3. प्रति गमले में सिर्फ 2-3 बीज डालें क्योंकि पपीते के बीजों का अंकुरित होना हमेशा सफल नहीं होता.
4. गमलों को ऐसी जगह रखें जहां तेज धूप आती हो.
5. मिट्टी को नम रखें, लेकिन ज्यादा गीला न होने दें.

बीज अंकुरित होने में 2-3 सप्ताह का समय लग सकता है. जब छोटे पौधे बन जाएं और कुछ पत्तियां आ जाएं, तो कमजोर पौधों को हटाकर सिर्फ मजबूत पौधों को रहने दें.

पौधा बड़ा करना और देखभाल
1. जब पौधा करीब 6 इंच लंबा हो जाए, तो उसे बड़े गमलों या बगीचे में स्थानांतरित करें.
2. पपीते के पौधे को पर्याप्त धूप चाहिए, इसलिए उसे ऐसे स्थान पर लगाएं जहां दिन में कम से कम 6-8 घंटे धूप आती हो.
3. मिट्टी को नियमित रूप से नम रखें, लेकिन कभी-कभी इसे थोड़ा सूखने दें.
4. महीने में एक बार पौधे को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद दें ताकि इसकी वृद्धि तेज हो और यह स्वस्थ रहे.
5. ठंडी जगह में रहने वाले लोग पपीते के पौधे को घर के अंदर उगा सकते हैं, ताकि ठंड से पौधा न मरे.

आम समस्याएं और समाधान

-पत्तियों का पीला होना: ज्यादा पानी देने या मिट्टी की पोषकता कम होने की वजह से हो सकता है. मिट्टी की जांच करें और पानी संतुलित दें.
-कीट और कीड़े: जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करें.
-फल आने में देर: पौधे को पर्याप्त धूप और खाद दें.

फल मिलने का समय
पपीते के पौधे आम तौर पर बोने के 6-12 महीने में फल देने लगते हैं. पौधा जल्दी बढ़े और ताजा पपीता दे, इसके लिए धूप, पानी और पोषण का संतुलन जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP