हुंदै मोटर कंपनी बनी ICC की साझेदार, 2026-27 में छह टूर्नामेंट के अधिकार

Share to your loved once


Last Updated:

Hyundai ICC: हुंदै मोटर कंपनी ने ICC के साथ 2026-2027 के छह बड़े टूर्नामेंट के लिए प्रीमियर साझेदारी की, जिसमें पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 भी शामिल है.

ख़बरें फटाफट

ICC ने इस बड़ी कंपनी से मिलाया हाथ, टूर्नामेंट के दौरान दिखेगा बड़ा रोलआईसीसी

नई दिल्ली: हुंदै मोटर कंपनी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ वैश्विक साझेदारी की घोषणा की और 2026 से 2027 तक छह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए प्रीमियर (शीर्ष) साझेदार बन गई. एक प्रीमियर साझेदार के तौर पर दक्षिण कोरियाई कंपनी को आईसीसी के आने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के लिए विशेष अधिकार और मौके मिलेंगे जिसमें पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 भी शामिल है.

इन अधिकारों में मैच के दिन टॉस जैसे पलों में हिस्सा लेना, स्टेडियम के अंदर प्रमुख ब्रांडिंग हासिल करना और प्रशंसकों को खास अनुभव देना शामिल है.

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है जिसके दो अरब से अधिक प्रशंसक हैं और जिनका जुनून आईसीसी की बड़ी प्रतियोगिताओं के दौरान विशेष तौर पर साफ दिखता है. उन्होंने कहा:

ये वैश्विक प्रतियोगिताएं इनोवेटिव डिजिटल और स्टेडियम के अंदर इंटीग्रेशन के जरिए प्रशंसकों को जोड़ने का एक शानदार मौका देती हैं. हम हुंदै का प्रीमियर साझेदार के तौर पर स्वागत करते हैं और साथ मिलकर शानदार प्रतियोगिताओं के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

ICC ने इस बड़ी कंपनी से मिलाया हाथ, टूर्नामेंट के दौरान दिखेगा बड़ा रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP