आशिक की हरकतों पर जब गुस्साईं माधुरी दीक्षित, रात होते ही भड़कीं, बोलीं- ‘ऐ साहिब ये ठीक नहीं…’

Share to your loved once


 

arw img

90 के दशक की हिंदी सिनेमा की रोमांटिक फिल्मों की बात हो और माधुरी दीक्षित का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. अपनी अदाओं, मुस्कान और एक्सप्रेशन से दिल जीत लेने वाली माधुरी ने कई गानों में प्यार, नाज और नाराज़गी को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है. ऐसा ही एक यादगार रोमांटिक सॉन्ग है ‘ऐ साहिब ये ठीक नहीं’, जिसमें माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को खूब भाती है. इस गाने में माधुरी एक ऐसी महिला के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने आशिक की हरकतों से पहले शर्माती हैं, फिर गुस्से में आकर उसे नसीहत देती दिखती हैं. रात के माहौल, हल्की रोशनी और माधुरी की भावनाओं से भरी अदाकारी इस गाने को खास बना देती है. गाने में माधुरी अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं, क्योंकि आशिक देर से आता है और जल्दी जाना चाहता है. माधुरी का गुस्सा, आंखों में शरारत और क्लासिक डांस मूव्स इस गाने को एवरग्रीन बनाते हैं. गाना अलका याग्निक और मनहर उदास की मधुर आवाज में गाया गया है, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का और बोल आनंद बख्शी के हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

आशिक की हरकतों पर जब गुस्साईं माधुरी, रात होते ही भड़कीं, बोलीं- ऐ साहिब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP