IND W vs SL W 2nd T20I Live: हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दीप्ति की जगह स्नेह राणा को मिला मौका
Last Updated:
IND W vs SL W 2nd T20I Live Updates: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. टॉस भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता और पहले मैच की तरह ही गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मुकाबला खेल रही है.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है.India Women vs Sri Lanka Women 2nd T2OI Live Score: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बॉलिंग चुनी. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की जगह स्नेह राणा को शामिल किया गया है. श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें