ग्वालियर में सनसनी, शादी में रोड़ा बनी विधवा प्रेमिका, घर में घुसकर प्रेमी ने मारी गोली

Share to your loved once


Last Updated:

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है. शादी में बाधा बन रही विधवा प्रेमिका पर प्रेमी ने घर में घुसकर गोली चला दी. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

ग्वालियर में सनसनी, शादी में रोड़ा बनी विधवा प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोलीग्‍वालियर में खौफनाक गोलीकांड से सनसनी फैल गई है.

ग्वालियर. शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में एक युवक ने अपनी विधवा प्रेमिका के घर में घुसकर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि युवक की शादी कहीं और तय हो गई थी और प्रेमिका इस रिश्ते में बाधा बन रही थी. इसी तनाव और विवाद के बीच आरोपी युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस और डॉक्‍टर ने बताया कि महिला की हालत खतरे के बाहर है.

पुलिस ने बताया कि करीब चार महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, पहले प्‍यार और अब जानलेवा हमले में बदल गई. महिला पहले ही पति की मौत का सदमा झेल चुकी थी और आरोपी युवक से शादी की उम्मीद लगाए बैठी थी. लेकिन युवक का रिश्ता कहीं और तय होते ही दोनों में विवाद गहराया और बात गोली चलने तक पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की घटना
घटना ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन कॉलोनी की है. घायल महिला की पहचान जानवी भदोरिया के रूप में हुई है. आरोपी युवक का नाम अज्जू उर्फ मोनू जोशी बताया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर में घुसकर कट्टे से गोली चलाई, जो महिला को लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि जानवी और मोनू की दोस्ती करीब चार महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए. मोनू का आना-जाना महिला के घर भी होने लगा था. इसी दौरान युवक के परिवार ने उसकी शादी किसी दूसरी युवती से तय कर दी. जब इसकी जानकारी जानवी को हुई तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, ढाई घंटे तक हुआ झगड़ा 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि महिला उसकी तय शादी में बाधा बन रही थी. महिला का दबाव था कि मोनू उससे ही शादी करे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच करीब ढाई घंटे तक विवाद चला, जिसके बाद आरोपी ने हथियार निकाल लिया और गोली चला दी. पीड़िता ने बताया कि घटना के समय महिला की बहन ड्यूटी पर गई हुई थी. घर में महिला और उसकी तीन साल की बेटी मौजूद थी. आरोपी घर पहुंचा और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ग्वालियर में सनसनी, शादी में रोड़ा बनी विधवा प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP