पूर्व IPS डॉ. प्रशांत की अध्यक्षता में UPESSC की पहली बैठक, UP TGT- PGT पर हुए ये फैसले – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

UPESSC : यूपी टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व आईपीएस डॉ प्रशांत की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षाएं कराने की दिशा में काम करने करने का फैसला लिया गया.

डॉ. प्रशांत की अध्यक्षता में UPESSC की पहली बैठक, TGT- PGT हुए ये फैसलेUPESSC : आयोग दूसरे बोर्ड का अध्ययन करके एक कैलेंडर बनाएगा.

UPESSC : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व आईपीएस डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. जिसमें आयोग के क्रियाकलापों में पारदर्शिता लाने और परीक्षा संबंधी कार्यों में सुचिता सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक विजलेंस स्थापित करने का फैसला भी शामिल है. इस फैसले के तहत आयोग में जल्द ही विजिलेंस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी.

इसके साथ ही आयोग ने परीक्षा नियंत्रक से स्थगित टीजीटी-पीजीटी और टीईटी की परीक्षा तिथि निर्धारित करने पर काम करे. जिसके तहत अन्य आयोग और भर्ती संस्थाओं के परीक्षा कैलेंडर का अध्ययन करके समय सारणी तैयार करना है. इस सारणी के आधार पर आयोग परीक्षा तिथियों का भविष्य में निर्धारण करेगा. इसी के आधार पर आगामी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन और विभिन्न प्रकार की एजेंसी के चयन आदि की कार्यवाही की जाएगी.

आयोग जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर

पहली बैठक में तय किया गया कि भर्ती परीक्षाओं को समय बद्ध और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जल्द ही कैलेंडर जारी किया जाएगा. ताकि भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह से पारदर्शी और शुचिता के साथ संपन्न कराया जा सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि विज्ञापन संख्या 51 की सहायक आचार्य यानि असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के बाद लंबित इंटरव्यू के संबंध में लंबित बिंदुओं के परीक्षण के बाद जल्द निर्णय लिया जाएगा. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की इस महत्वपूर्ण बैठक में अदालत के आदेशों के अनुपालन में अन्य प्रकरणों पर भी विचार विमर्श किया गया है.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

डॉ. प्रशांत की अध्यक्षता में UPESSC की पहली बैठक, TGT- PGT हुए ये फैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP