हैट्रिक और एक ओवर में 5 विकेट, 28 साल के अनजान बॉलर ने धुआं उड़ा दिया, इंटरनेशनल क्रिकेट में आया भूचाल
Last Updated:
Who is Gede Priandana took 5 wickets in over: इंडोनेशिया के 28 साल के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो करिश्मा किया, जो हिस्ट्री में कभी नहीं हुआ. दरअसल, दाएं हाथ का यह बॉलर एक ओवर में पांच विकेट लेने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि गेडे ने बाली में कंबोडिया के खिलाफ खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान हासिल की.
गेडे प्रियंदाना ने एक ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा.नई दिल्ली. 28 साल के एक अनजान तेज गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला, जिसके बारे में सोचने भर से भी मन में असंभव शब्द गूंजने लगता है. 23 दिसंबर, 2025 यानी आज के दिन हुए ये करिश्मा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. दरअसल, इंडोनेशिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदाना ने एक ओवर में पांच विकेट लेकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. डोमेस्टिक क्रिकेट में तो ऐसा हो चुका है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला है. गेडे के इस प्रदर्शन ने हर किसी को हैरानी कर दिया. आइए विस्तार से जानते हैं यह अविश्वसनीय रिकॉर्ड कब, कहां और कैसे बना.
किस मैच में बना रिकॉर्ड?
इस कारनामे को गेडे प्रियंदाना ने कम्बोडिया और इंडोनेशिया के बीच बाली में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अंजाम दिया. अपना पहला ही ओवर लेकर आए गेडे में मात्र एक रन देकर 5 विकेट चटकाए और मुकाबला खत्म कर दिया. दरअसल, 168 रन का टारगेट देने के बाद इंडोनेशियाई टीम इसे डिफेंड कर रही थी. 15 ओवर में कम्बोडिया ने 5 विकेट खोकर 106 रन बना लिए थे. इसके बाद वो हुआ जो दोनों टीमों में से किसी के ख्यालों में भी नहीं था. खुद गेडे प्रियंदाना ने भी ऐसा नहीं सोचा था.
गेडे प्रियंदाना ने एक ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा.
हैट्रिक और ओवर में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
पारी का 16वां ओवर लेकर आए गेडे ने ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की. उनका शिकार ओपनर शाह अबरारहुसैन बने. अगली गेंद पर गेडे ने निर्मलजीत सिंह को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद लगातार तीसरी गेंद पर विकेट लेकर गेडे ने हैट्रिक पूरी की. रथानक का विकेट लेकर उन्होंने हैट्रिक बनाई. चौथी गेंद डॉट रही. 5वीं गेंद पर गेडे ने फिर विकेट चटकाया, जो ओवर का उनका चौथा शिकार था. अगली गेंद वाइड फेंकने के बाद गेडे ने ओवर की आखिरी बॉल पर भी विकेट चटका दिया. इसी के साथ कम्बोडिया की पारी 107 रन पर खत्म हो गई और इंडोनेशिया ने मैच जीत लिया. वहीं, गेडे प्रियंदाना इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए.
इससे पहले कई बड़े गेंदबाज इस रिकॉर्ड के बहुत करीब पहुंचे थे. लसिथ मलिंगा, राशिद खान, कर्टिस कैंफर और जेसन होल्डर ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक ओवर में चार-चार विकेट लिए थे, लेकिन पांचवां विकेट कोई भी नहीं ले सका था. अब गेडे प्रियंदाना ने यह कारनामा कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है और वह इस मामले में अकेले खिलाड़ी बन गए हैं. एक ओवर में पांच विकेट लेने का यह दुर्लभ कारनामा इससे पहले पुरुषों के टी20 क्रिकेट में केवल दो बार हुआ था, हालांकि घरेलू स्तर पर. सबसे पहले बांग्लादेश के अल अमीन हुसैन ने 2013–14 में विक्ट्री डे टी20 कप में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद 2019–20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने ऐसा किया था.
इंडोनेशिया की यादगार जीत
गेडे के इस शानदार ओवर से इंडोनेशिया ने मैच में 60 रन से यादगार जीत दर्ज की. पहले बैटिंग करते हुए इंडोनेशिया ने 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे. गेडे प्रियंदाना ओपनिंग करने आए थे, लेकिन सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंदों में 6 रन बनाए. हालांकि, उनके साथी ओपनर धर्मा केसुमा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया. धर्मा ने 68 गेंदों में 110 रन की पारी खेली. इसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. भले ही धर्मा ने शतक लगाया, लेकिन गेडे प्रियंदाना की रिकॉर्ड गेंदबाजी के लिए यह मैच हमेश याद किया जाएगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें