टी-शर्ट, कटी हुई बांहें और टैटू पर लिखा नाम, संभल वाली मुस्कान की बेवफाई से पुलिस ने कैसे उठाया पर्दा?

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के संभल में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां ‘मेरठ की मुस्कान’ केस की तर्ज पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. नाले के किनारे मिले शरीर के टुकड़ों ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. लेकिन संभल एसपी के के बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है. बेवफाई और कत्ल की इस दास्तां ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. जानिए कैसे एक छोटे से सुराग ने सलाखों के पीछे पहुंचाया कातिल पत्नी को.

संभल वाली मुस्कान की बेवफाई से पुलिस ने कैसे उठाया पर्दा? पढ़ें इनसाइड स्टोरीसंभल पुलिस ने कैसे सुलझाई राहुल मर्डर मिस्ट्री?

UP Crime News: उत्तर प्रदेश का संभल जिला पूरे साल दूसरी-दूसरी वजहों से चर्चा में रहा. लेकिन साल के जाते-जाते एक बार फिर से यह जिला एक महिला की बेवफाई की वजह से चर्चा में आ गया है. साल के अंत में संभल में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की ऐसी स्क्रिप्ट तैयारी की, जिसको सुनकर सबलोग हैरान हैं. लेकिन संभल पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को टी-शर्ट और टैटू पर लिखे नाम से सुलझा लिया है. यह वारदात इतनी जघन्य थी कि इसकी तुलना मेरठ के चर्चित ‘मुस्कान केस’ से होने लगी है. मेरठ वाली मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया था. संभल में भी कहानी लगभग वही थी, लेकिन पत्नी की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. जानिए पुलिस ने कैसे एक पत्नी की बेवफाई, साजिश और बेहरम कत्ल से पर्दा उठाया.

कातिल शायद यह भूल गया था कि ‘कानून के हाथ लंबे होते हैं’. संभल के पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई और उनकी टीम ने अपनी सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच से इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया है. नाले से शुरू हुई खौफनाक जांच मामले की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय लोगों ने नाले के किनारे एक संदिग्ध पैकेट देखी. सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची और पैकेट खोली तो अंदर का मंजर देखकर अनुभवी पुलिसकर्मियों के भी पैर कांप गए. अंदर एक व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े थे. शव की पहचान करना लगभग नामुमकिन था. फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना थी.

पत्नी की बेवफाई और टी-शर्ट कनेक्शन

एसपी के के बिश्नोई ने जिले के सभी थानों में पिछले 10 दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने का आदेश दिया. इस बीच सूचना मिली की 24 नवंबर को चंदौसी थाने में एक महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. तकरीबन 25 दिनों के बाद पतनौआ रोड पर नाले के पास एक बैग में इंसान की कुछ बॉडी मिलने के बाद राहुल की पत्नी रूबी को शव की पहचान के लिए बुलाया गया, लेकिन उसने लाश को पहचानने से इनकार कर दिया. यहीं से पुलिस का शक और गहरा गया. पुलिस ने रूबी से टैटू पर लिखा राहुल नाम छुपा लिया था.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP