अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना की तारीफ की, Border-2 और सलमान पर बोली

Share to your loved once


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर से जुड़े कुछ ऐसे किस्से साझा किए, जिन्होंने फैंस का ध्यान खींच लिया. अमीषा ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ काम करने का मौका ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में किस्मत ने दोनों को फिर से साथ ला खड़ा किया. दिलचस्प बात यह है कि समय के साथ दोनों ने न सिर्फ साथ काम किया, बल्कि उनकी प्रोफेशनल बॉन्डिंग भी चर्चा में रही.

एक्ट्रेस ने बताया, अक्षय खन्ना के साथ डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र के लिए पहले मेरे लिए माता-पिता से कहा गया था, लेकिन उस दौरान मैं अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी और मैं बहुत युवा थी. ज्यादा फिल्मों में दिलचस्पी भी नहीं थी. इसलिए मैंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया था. हालांकि, किस्मत ने मुझे बाद में अक्षय के साथ दो फिल्में करने का मौका दिया था. मैंने उनके भाई राहुल और पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम किया है.

उन्होंने आगे कहा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि अक्षय रातों रात स्टार बन गए, ऐसा नहीं है. यह कई रातों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो अब जाकर सभी को दिखाई दिया है. मैं उनकी सफलता पर बहुत खुश हूं.’

इसी के साथ फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित है. इस फिल्म में उनके ‘गदर’ को-स्टार सनी देओल भी हैं, जिसे लेकर अभिनेत्री ने कहा, ‘जहां पर सकीना के तारा सिंह हो, वहां पर 1000 करोड़ की कमाई तो पक्की है. मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार.’

27 दिसंबर को अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन आ रहा है. अभिनेता को खास दिन की बधाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘सलमान को मेरी तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं दुआ करती हूं कि उन्हें सभी की उम्र लग जाए, स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे हमें एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देते रहें. सलमान बहुत नेकदिल इंसान और बेहतरीन अभिनेता हैं.’

अपनी और सलमान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पर अमीषा ने हंसते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स पढ़कर मजा आता है. वे बोलीं, ‘फैंस हमें साथ देखकर खुश हैं, लेकिन सलमान सिंगल रहकर खुश हैं और मैं भी अपनी जिंदगी से संतुष्ट हूं.’ एक्ट्रेस ने आखिरी में सभी फैंस को क्रिसमस और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP