दोषी बख्शा नहीं जाएगा.. लखनऊ में लव जिहाद की शिकार KGMU डॉक्टर से CM योगी आदित्यनाथ ने की बात, न्याय का दिया भरोसा

Share to your loved once


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की महिला डॉक्टर के साथ लव जिहाद के मामले का संज्ञान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है. मुख्यमंत्री ने पीड़ित डॉक्टर से फोन पर बात कर न्याय का भरोसा दिया है और कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

ख़बरें फटाफट

दोषी बख्शा नहीं जाएगा.. लव जिहाद की शिकार KGMU डॉक्टर से CM योगी ने की बातCM योगी आदित्यनाथ
लखनऊ. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर पर कथित रूप से धर्मांतरण का दबाव बनाने के गंभीर मामले ने प्रदेश में हलचल मचा दी है. अब यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है. उन्होंने स्वयं पीड़ित डॉक्टर से फोन पर बात की और हर हाल में न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया. सीएम ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

इसके तुरंत बाद शासन ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है. महिला डॉक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष रूप से एक महिला सिपाही की तैनाती कर दी गई है. विश्वविद्यालय की आंतरिक विशाखा कमेटी मामले की जांच कर रही है और आज ही कुलपति को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है.

कार्रवाई मिसाल बनेगी

प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रमीज मलिक के खिलाफ ठोस सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है. इन सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस मामले पर मीडिया से बातचीत में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि KGMU प्रकरण में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो आने वाले समय के लिए एक मिसाल कायम करेगी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

KGMU प्रशासन भी एक्शन में आया

KGMU प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि विश्वविद्यालय परिसर में सभी डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जाएगी. पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी द्वारा लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा था. यह मामला महिलाओं की सुरक्षा, कार्यस्थल पर गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को फिर से उजागर कर रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

दोषी बख्शा नहीं जाएगा.. लव जिहाद की शिकार KGMU डॉक्टर से CM योगी ने की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP