Why Rashid Khan Need Bulletproof Car: राशिद खान अफगानिस्तान में खुलकर नहीं घूम सकते, बुलेटप्रूफ कार चाहिए
Last Updated:
Why Rashid Khan Need Bulletproof Car: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अपने ही देश में बुलेटप्रूफ कार में चलते हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से बातचीत में अफगान स्पिनर ने खुलकर बताया कि वो काबुल की सड़कों पर खुलकर नहीं चल सकते और अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ कार में सफर करते हैं.
‘मुझे बुलेटप्रूफ कार चाहिए’, कौन है राशिद खान की जान का दुश्मननई दिल्ली. अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान को आज दुनियाभर में लोग जानते हैं. हर देश की लीग में जाकर वो खेलते हैं. कमाल की बात है कि जिस तरह से आजाद होकर वो विदेशों में घूमते हैं वैसे अपने देश में नहीं निकल सकते. उनके लिए शोहरत का मतलब रेड कार्पेट या शहर में आराम से घूमना नहीं है, बल्कि उनके लिए ये सुरक्षा कवच के साथ आती है. केविन पीटरसन से बातचीत में अफगान स्पिनर ने खुलकर बताया कि वो काबुल की सड़कों पर खुलकर नहीं चल सकते और अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ कार में सफर करते हैं.
राशिद ने कहा, ‘मैं अफगानिस्तान में सड़क पर नहीं चल सकता. मेरे पास बुलेटप्रूफ कार है.’ ये सिर्फ सुरक्षा के लिए है. आप गलत जगह या गलत समय पर नहीं होना चाहते. अफगानिस्तान में ये आम बात है. हर किसी के पास होती है.
ये बात पीटरसन को अजीब लगी लेकिन राशिद के लिए रोजमर्रा की जिंदगी है. उनका देश सालों से अस्थिरता झेल रहा है. बुलेटप्रूफ गाड़ी कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जीने का तरीका है. अफगानिस्तान के सबसे मशहूर शख्सियतों में से एक राशिद को आईपीएल और बीबीएल जैसी लीग्स में कामयाबी से शोहरत, पहचान और दौलत मिली है, जिससे वो टारगेट भी बन सकते हैं. ऊपर से, तालिबान जो अब वहां का कंट्रोल संभाले हुए हैं, उन्हें भी राशिद पसंद नहीं करते.
राशिद ने खुलेआम तालिबान की महिलाओं के अधिकार और शिक्षा पर पाबंदी की आलोचना की है. अपने ग्लोबल प्लेटफॉर्म से अफगान महिलाओं और लड़कियों के लिए आवाज उठाई है, जिससे तालिबान की सोच और ताकत को चुनौती मिलती है. राशिद जानते हैं कि गलत जगह या गलत समय पर होना खतरनाक हो सकता है. फिर भी, उनकी आवाज में कोई कड़वाहट नहीं है. राशिद ने बहुत शांत होकर बात की, जिससे पता चलता है कि वो अपने देश की हकीकत को कितनी गहराई से समझते हैं.