Ajay Devgn की Drishyam 3 रिलीज डेट और पहली झलक, जानें पूरी जानकारी.

Share to your loved once


Last Updated:


अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था. ऑडियंस ‘दृश्यम 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. अजय देवगन की ये फिल्म अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

चौकीदार बन लौट रहा विजय सलगांवकर, 'दृश्यम 3' में तीन गुना होगा सस्पेंस‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया.

नई दिल्ली.  सस्पेंस और थ्रिलर से भरी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. दोनों फिल्मों के जबरदस्त तरीके से सफल होने के बाद अब अजय देवगन की दृश्यम को लेकर सस्पेंस था. आज फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. सस्पेंस और थ्रिल से भरी ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म अगले साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली है.

फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अजय देवगन ने फिल्म की पहली झलक और रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी दी है.

दृश्यम 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

2015 में पहली बार सिनेमाघरों में ‘दृश्यम’ रिलीज हुई थी और फिल्म को इतना पसंद किया गया है कि आज फिल्म के तीसरे पार्ट की झलक रिलीज की गई है. ‘दृश्यम’ -3 की जानकारी देते हुए अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसके सीन और डायलॉग दोनों की सस्पेंस को बढ़ा रहे हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP