Sarfaraz Ahmed accuses Indian players: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के मेंटोर सरफराज अहमद ने भारतीय खिलाड़ियों पर अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है.
Last Updated:
Sarfaraz Ahmed reaction on Indian Player: पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज अहमद ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों पर अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है. सरफराज का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी जानबूझ कर उग्र हुए थे, लेकिन सच्चाई ये है कि उसके लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ही उकसाया था.
सरफराज अहमद ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए आरोपनई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 191 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान 13 साल लंबे इंतजार के बाद अंडर-19 एशिया कप में चैंपियन बनी. चैंपियन बनने के बाद सरफराज अहमद का एक बयान से नया विवाद शुरू हो गया है. सरफराज अहमद ने भारतीय खिलाड़ियों पर अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है. सरफराज का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने खेल भावना नहीं दिखाया.
सरफराज अहमद ने कहा, “हमने पहले भी ऐसी भारतीय टीमों के खिलाफ खेला है जो क्रिकेट का सम्मान करती थीं, लेकिन इन युवा खिलाड़ियों ने जिस तरह का व्यवहार किया वह खेल के प्रति अनादर था. मैंने अपने खिलाड़ियों को स्पष्ट रूप से कहा था कि जश्न शालीन होना चाहिए. मैं चाहता था कि लड़के इस फॉर्मेट में अपनी काबिलियत दिखाएं. मैंने उनसे कहा खुद पर भरोसा रखो उन्हें वो करने दो जो वे कर रहे हैं.”
भारतीय खिलाड़ियों के लिए कहा अपशब्द
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सरफराज अपने खिलाड़ियों को समझाते हुए दिख रहे थे. वीडियो में वह कह रहे थे कि, “जाहिलों के साथ जाहिल बनकर नहीं खेला जाता, तहजीब के दायरे में रहकर खेलना चाहिए.” शुरुआत में वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरफराज ने स्वीकार किया कि ये शब्द उनके ही थे और उन्होंने यह प्रतिक्रिया फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को देखकर दी थी.
ऐसे में एक तरफ जहां सरफराज अहमद भारतीय खिलाड़ियों को जाहिल कह रहे हैं और फिर वह खेल भावना की उम्मीद कर रहे हैं. सरफराज खुद भारत के खिलाफ कई मैचों में खेले हैं. उन्हें भी ये पता है कि भारत-पाकिस्तान के मैच में कैसा माहौल रहता है. सरफराज ये चाहते थे कि उनके खिलाड़ी भारतीय टीम को उकसाए और उन्हें कोई जवाब ना मिले. विकेट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पहले उग्र जश्न मनाया था. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने उसका जवाब दिया. ऐसे में सरफराज को अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाते हुए शर्म आनी चाहिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें