Ishan Kishan: दो साल बाद वापसी, T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह, अब ईशान किशन को मिल गई इस टीम की कप्तानी

Share to your loved once


Last Updated:

Ishan Kishan Jharkhand Captain Vijay Hazare Trophy: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी सीजन के लिए झारखंड का कप्तान बनाया गया है. यह घोषणा सोमवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने की. उन्होंने हाल ही में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था.

2 साल बाद वापसी, T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह, अब ईशान को मिली इस टीम की कमानईशान किशन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड के कप्तान

नई दिल्ली. बीते कुछ दिन ईशान किशन के लिए बेहद ही अच्छे रहे हैं. पहले उन्होंने झारखंड की अगुवाई करते हुए टीम की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया. इसके बाद उनकी दो साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया. अब ईशान किशन 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है.

झारखंड की इस टीम में अनुभव और युवाओं का मिश्रण है. इनमें कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह शामिल हैं. ईशान किशन ने बतौर कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025/26 का खिताब अपने नाम किया है. यह झारखंड का पहला SMAT खिताब था. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने 10 पारियों में 57.44 की औसत से 517 रन बनाए. इस दौरान दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. हरियाणा के खिलाफ फाइनल मैच में ईशान ने 101 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.

ईशान किशन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड के कप्तान

शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम
SMAT में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ईशान किशन ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई. उन्हें संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है. इसी के साथ उन्हें लंबे वक्त बाद भारत की ओर से खेलने का मौका मिला है. ईशान किशन ने भारत की तरफ से 2 टेस्ट मुकाबलों में 78 की औसत के साथ 78 रन बनाए हैं. वहीं, 27 टी20 मुकाबलों में 42.40 की औसत के साथ 933 रन जोड़े. इस दौरान उन्होंने 210 रन की पारी भी खेली. ईशान भारत के लिए 32 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 6 अर्धशतकों के साथ 796 रन बनाए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड की टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर/उपकप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, कौनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

2 साल बाद वापसी, T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह, अब ईशान को मिली इस टीम की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP