रहमान डकैत का भाई उजैर बलूच, जिसने शव के साथ खेला फुटबॉल, वायरल हुआ ‘कड़क’ इंटरव्यू, लोग बोले- पत्रकार जिंदा है?

Share to your loved once


Last Updated:

धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत और दानिश पंडोर ने उजैर बलूच का किरदार निभाया. दोनों ही किरदारों को खूब पसंद किया गया. जबकि असल जिंदगी में ये दोनों ही गैंगस्टर काफी क्रूर थे. इस बीच उजैर बलूच का इंटरव्यू वायरल है, जिसे नूर-उल-आरिफीन ने लिया था.

ख़बरें फटाफट

रहमान डकैत का भाई उजैर बलूच, जिसने शव के साथ खेला फुटबॉल, वायरल हुआ क्लिप

आदित्य धर और रणवीर सिंह की धुरंधर के बाद पाकिस्तान के गैंगस्टर, क्राइम, गरीबी और तमाम अपराध गतिविधियां चर्चा में आ गई. सबसे ज्यादा जिक्र हुआ ल्यारी का. जो कभी गैंग वॉर के लिए जाना जाता था. फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया तो गैंगस्टर का भाई उज़ैर बलूच भी खूब चर्चा में रहा. कहते हैं कि डकैत से भी ज्यादा जल्लाद उजैर बलोच था. सोशल मीडिया पर उजैर बलोच का एक वीडियो खासा वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह का रिएक्शन दे रहे हैं.

धुरंधर की बात करें तो फिल्म में उजैर बलोच का किरदार एक्टर दानिश पंडोर ने निभाया है. अब धुरंधर 2 में दिखाया जाएगा कि उज़ैर बलूच आखिर कितना खतरनाक और हिंसक गैंगस्टार है. वहीं उजैर जिसने गैंगस्टर अरशद पप्पू की हत्या की. कहते हैं कि हत्या के बाद उज़ैर बलूच ने शव का सिर धड़ से अलग कर दिया और फुटबॉल की खेलने लगा. ये घटना उज़ैर बलूच की क्रूरता का प्रतीक बन गई थी.

ल्यारी में उज़ैर बलूच का कहर
जब ल्यारी भूख, प्यार और क्राइम से जूझ रही थी. तब उजैर जबरन वसूली और नशीली दवाओं के धंधे से पैसे कूट रहा था. उस जमाने में उसका चार मंजिला बंगला था. जहां स्वीमिंग पूल भी था. जहां एक ओर इलाके की जनता प्यास से तड़प रही थी तो उसके घर में पानी के झरने लगे थे.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP