नए साल से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाना हो जाएगा महंगा, शुल्क में इतना होगा इजाफा
Last Updated:
Firozabad News: फिरोजाबाद में नए साल से वाहनों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का शुल्क बढ़ेगा. बाइक के लिए 70, पेट्रोल-सीएनजी वाहन के लिए 90 और डीजल वाहन के लिए 120 रुपये देने होंगे. परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से समय रहते सर्टिफिकेट बनवाने की अपील की है.
फिरोजाबाद : अगर आप भी फिरोजाबाद में अपने वाहनों को लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, तो पहले अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवा लें, नहीं तो आपको अधिक शुल्क देना पड़ सकता है. फिरोजाबाद में परिवहन विभाग द्वारा नए साल से पॉल्यूशन शुल्क में बदलाव किया जा रहा है. जिससे अब नए सर्टिफिकेट में आपको अधिक पैसा देना होगा. इसलिए आपको पॉल्यूशन फिटनेस जल्द बनवा लेना चाहिए.
नए साल से पांच रुपए बढ़ेगा शुल्क, परिवहन विभाग ने जारी की नई लिस्ट
फिरोजाबाद परिवहन विभाग के अधिकारी अखिलेश यादव ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजाबाद में अब नए साल से वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट महंगा होने वाला है.सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को अब नए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अधिक चार्ज देना होगा. इसके लिए विभाग द्वारा पांच रूपए प्रति वाहन बढ़ाए जा रहे हैं. इसमें बाइक के लिए 65 रुपए से बढ़कर 70 रुपए, तीन पहिया और चार पहिया पेट्रोल, सीएनजी वाहन के लिए 85 से बढ़कर 90 रुपए और डीजल वाहन के लिए 115 से बढ़ाकर 120 रुपए कर दिए जाएंगे, जो भी वाहन चालक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं. वह पहले से ही बनवाकर रख लें. वरना नए साल में फिरोजाबाद में अधिक शुल्क देकर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाना पड़ सकता है.
किसी भी पॉल्यूशन सेंटर पर बनवा सकते हैं सर्टिफिकेट
अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है. वह शहर में विभाग द्वारा बनाए हुए पॉल्यूशन सेंटर पर जाकर अपना सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. इसमें इस महीने कोई अधिक शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन अगले महीने की एक तारीख से बढ़ी हुई नई दरें लागू हो जाएंगी. वहीं उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों के पास कोई पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा. उन पर विभाग द्वारा जांच कर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाएगा. इसको लेकर विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें