मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! करियर और शिक्षा में रखे खास ध्यान, स्टूडेंट्स रहें सतर्क

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 22 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष और शक्तिशाली रहेगा. व्यापारियों और बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए दिन में लाभ और ग्रोथ के मजबूत अवसर हैं. प्रेम संबंधों में पार्टनर्स के लिए आर्थिक मदद देने के योग बन रहे हैं. हालांकि, छात्रों को आज विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि पढ़ाई और करियर से जुड़े निर्णय में सावधानी जरूरी है. शिव उपासना करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. कुल मिलाकर दिन मिश्रित रहेगा, लेकिन लाभकारी भी है.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 22 दिसंबर यानी आज का दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज का पूरा दिन आपके लिए ऊर्जा और सक्रियता से भरा रहेगा. आपके भीतर काम करने की पावर बनी रहेगी और हर कार्य को करने में मन लगेगा. हालांकि, दिन के कुछ समय में उच्चाटन यानी हल्की उदासी या भावनात्मक अस्थिरता भी महसूस हो सकती है, इसलिए मानसिक रूप से सतर्क रहना जरूरी होगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि वालों के लिए विशेष रूप से शक्तिशाली है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा. यदि आप सही दिशा में प्रयास करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा साबित हो सकता है.

मकर राशि वालो को करियर में मिलेगी सफलता
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा. व्यापार में आज आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है, जिससे भविष्य में ग्रोथ के प्रबल योग बनेंगे. बिजनेस से जुड़े लोग आज किसी ऐसे कार्यक्रम, मीटिंग या इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं, जहां से उन्हें नई पहचान और नए संपर्क मिलेंगे.

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी या बॉस आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे. आज का दिन मेनिफेस्टेशन यानी आपकी मेहनत का फल मिलने का दिन है. पावर अच्छी बनी रहेगी, इसलिए लंबे समय से पेंडिंग पड़े कार्यों को आज ही पूरा करने का प्रयास करें.

मकर राशि वाले छात्र रहे सतर्क
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा. आज टालमटोल की भावना हावी हो सकती है. यदि कोई इंटरव्यू या परीक्षा से जुड़ा अवसर सामने आए तो मन में पीछे हटने का विचार आ सकता है. पढ़ाई या करियर से जुड़ी तैयारी में भी मन उचट सकता है, इसलिए आज किसी भी जरूरी काम को टालने से बचें. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि आज जीवन से जुड़े कोई बड़े निर्णय न लें और सही समय का इंतजार करें.

मकर राशि वाले अपने पार्टनर को कोई अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं
मैरिड कपल्स और प्रेम संबंधों में जुड़े लोग आज अपने पार्टनर को कोई अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं. रिश्तों में आज धन का सदुपयोग होगा और पार्टनर की मदद करने से संबंध और मजबूत होंगे. आज किया गया खर्च भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बना हुआ है. ऊर्जा और मानसिक संतुलन बना रहेगा.

मकर राशि वाले आज करें ये  उपाय
दिन की शुरुआत मां भगवती के मंदिर जाकर उनके दर्शन और आशीर्वाद से करें. यदि मंदिर जाना संभव न हो, तो अपनी मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें.इससे दिन और भी शुभ रहेगा.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! करियर और शिक्षा में रखे खास ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP