इतिहास के पन्नों से निकलकर बनीं 4 फिल्में, एक हीरो ने योद्धा बनकर मारी दहाड़, बॉक्स ऑफिस पर बरस पड़े 800 करोड़

Share to your loved once

Last Updated:

साल 2025 में कई फिल्मों ने इतिहास के उस हिस्से से रूबरू कराया, जिससे दर्शक अनजान थे. एक एक्टर ने योद्धा बनकर दहाड़ मारी तो बॉक्स ऑफिस पर दनादन 800 करोड़ बरस पड़े. इस बीच एक मूवी ने साल 1975 के सबसे बुरे काल को पर्दे पर उकेरा. वहीं, पश्चिम बंगाल में हिंदू-मुस्लिम हिंसा को भी बखूबी दिखाया गया. इस साल कई पीरियड ड्रामा फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने दर्शको के दिलों को छूने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली. साल 2025 में कई पीरियड ड्रामा फिल्में रिलीज हुईं, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर प्यार लुटाया. फिल्ममेकर्स ने इतिहास के पन्नों को खंगाला और योद्धाओं की बहादुरी को बड़े पर्दे पर सलीके से उतारा. इस बीच राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही ऐतिहासिक घटनाओं बनी मूवीज ने दर्शकों के दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस लिस्ट में ‘स्काई फोर्स’, ‘इमरजेंसी’, ‘छावा’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साल की शुरुआत ही धमाकेदार हुई, जब जनवरी में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. सबसे पहले ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में आई. यह 1975-77 के आपातकाल पर आधारित पॉलिटिकल ड्रामा है. निर्देशक और लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई. फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में दिखे.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत के निर्देशन में बनी ‘इमरजेंसी’ विवादों में भी रही, लेकिन ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रण के लिए चर्चित हुई. फिल्म ने राजनीतिक अस्थिरता और उस दौर की सच्चाई को बेबाकी से दिखाया. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसी महीने 24 जनवरी को रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’. यह साल 1965 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित वॉर-ड्रामा है, जो भारतीय वायुसेना के सरगोधा एयरबेस पर हमले की कहानी को पर्दे पर उतारती है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केव्लानी ने मिलकर किया है.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. उनके साथ वीर पहाड़िया, निमरत कौर और सारा अली खान भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म ने बहादुरी और बलिदान की गाथा को रोमांचक तरीके से पेश किया और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को जगाया. बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई के बावजूद इसकी तारीफ हुई.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

14 फरवरी को आई ‘छावा’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है. विक्की कौशल ने संभाजी की भूमिका निभाकर सबको प्रभावित किया. ‘छावा’ में विक्की के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं, जो उनकी पत्नी महारानी येसुबाई के किरदार में हैं, जबकि अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल किया.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित यह फिल्म मुगल-मराठा युद्ध की भव्यता और एक्शन सीक्वेंस के लिए जानी गई. एआर रहमान का संगीत और शानदार सिनेमेटोग्राफी ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाया. दुनियाभर में विक्की कौशल की छावा मूवी 800 करोड़ की कमाई करने में सफल रही.

period drama films, bollywood period drama movies, sky force, chhaava, emergency, chhaava box office collection, पीरियड ड्रामा फिल्में, बॉलीवुड मूवी, छावा फिल्म, इमरजेंसी, छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

5 सितंबर को रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’. फिल्म में डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों को दिखाया गया. हिंदू नरसंहार पर बनी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, गोविंद नामदेव, बब्बू मान और पल्लवी जोशी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म विवादों में भी रही, लेकिन ऐतिहासिक सच्चाई दिखाने के लिए चर्चित हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

इतिहास के पन्नों से निकलकर बनीं 4 फिल्में, एक हीरो ने योद्धा बनकर मारी दहाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP