New zealand beat West Indies by 323 runs: न्यूजीलैंड ने आखिरी टेस्ट 323 रन से जीता, वेस्टइंडीज को 2-0 से सीरीज में हराया

Share to your loved once


Last Updated:

New zealand beat West Indies by 323 runs: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बे ओवल में वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रन के बड़े अंततर से हराकर सीरीज 2-0 से जीती. जैकब डफी प्लेयर ऑफ द सीरीज बने, एजाज पटेल ने तीन विकेट लिए. इस जीत के बाद कीवी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

150 रन नहीं बना पाई वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ने 323 रन के बड़े अंतर से जीता मैचन्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 से किया टेस्ट सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के पलटवार के बाद जबरदस्त खेल दिखाते हुए सीरीज अपने नाम की है. तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को ड्रॉ करने पर मजबूर होने के बाद मेजबान ने लगातार दोनों मुकाबला अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया. बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेल गए आखिरी मैच को न्यूजीलैड ने 323 रन के बड़े अंतर से जीता और 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 420 रन पर ऑलआउट हुई थी. दूसरी पारी में 2 विकेट पर 306 रन बनाकर कीवी टीम ने पारी घोषित कर वेस्टइंडीज के सामने 462 रन का लक्ष्य रखा.

जैकब डफी और एजाज पटेल ने मिलकर ब्लैक कैप्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन जीत दिलाई. सीमर डफी ने इस सीरीज में तीसरी बार पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता, वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर पटेल ने तीन विकेट लिए. वेस्टइंडीज की टीम सोमवार को चाय के बाद 138 रन पर सिमट गई, जिससे मेजबान टीम को माउंट माउंगानुई में 323 रन से जीत मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP