Sarfaraz kabhi dhoka nehi deta: फैने ने मोहसिन नकवी को रोका, कहा- सरफराज कभी धोखा नहीं देगा

Share to your loved once


Last Updated:

Sarfaraz kabhi dhoka nehi deta: विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज खान ने फिर से कमाल किया है. U19 एशिया कप फाइनल में उनकी मेंटोरशिप में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया, समीर मिन्हास ने 172 रन बनाए, फैन ने Mohsin Naqvi से सरफराज को सीनियर टीम का मेंटर बनाने की मांग की.

पाकिस्तान की जीत से बावला हुआ फैन, नकवी को रोक मारा 'PK' का डायलॉगपाकिस्तान की अंडर 19 टीम के मेंटोर सरफराज खान

नई दिल्ली. पूर्व ICC खिताब विजेता कप्तान सरफराज अहमद रविवार को दुबई में हुए U19 एशिया कप फाइनल में भारत पर पाकिस्तान की 191 रन की बड़ी जीत के बाद चर्चा में हैं. इस अंडर 19 एशिया कप के लिए अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज को पाकिस्तान ने टीम का मेंटर बनाया था. भारत के खिलाफ फाइनल में मिली जीत के बाद उनके आसपास इतना उत्साह था कि एक पाकिस्तानी फैन ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को वेन्यू पर रोक लिया. उनसे टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक वादा करने की अपील की.

यह जीत तीसरी बार थी जब सरफराज की मौजूदगी में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया. 2004 में उन्होंने कोलंबो में ICC U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को 38 रन से हराया था. तेरह साल बाद सरफराज ने सीनियर टीम की कप्तानी करते हुए 2017 में द ओवल में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP