सावधान! यूपी में पड़ने वाली है भयंकर ठंड, रायबरेली, कानपुर समेत इन शहरों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट

Share to your loved once


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है. कोहरे और ठंड के डबल अटैक से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई है. उधर न्यूनतम तापमान भी अब यूपी में लुढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. प्रदेश में लगातार बढ़ते ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने फिर कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई शहरों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. कोहरे से  दर्जन भर जिलों में विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर हो सकती है. इसके अलावा कई शहरों में आज भी दिन के समय रात जैसी ठंड लोगों को कपकपायेगी.

इन शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
सोमवार (22 दिसम्बर) को कानपुर, रायबरेली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में कोल्ड डे के साथ घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन शहरों में लोगों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है.

यहां भी दिखेगा कोहरा
इसके अलावा वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर,आजमगढ़,हमीरपुर, जालौन,अमेठी, बलिया,मऊ, सुल्तानपुर,बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में भी मध्यम से घना कोहरा दिख सकता है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, अलीगढ़, हाथरस,आगरा, फरुखाबाद, कन्नौज, इटावा, एटा, मैनपुरी, जालौन, हरदोई और औरया में मध्यम कोहरे छाए रहने के आसार है. बताते चलें कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है.
लखनऊ में आज कोहरे से राहत
राजधानी लखनऊ वालों को आज घने कोहरे के राहत मिली.सुबह सवेरे के वक्त लखनऊ में हल्का कोहरा ही नजर आया.मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यहां न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.वहीं अगले 48 से 72 घंटों में इसमें 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. वहीं बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो आज वहां दिन की शुरुआत के साथ हल्का कोहरा नजर आ सकता है.हालांकि दिन चढ़ने के साथ वहां मौसम साफ होगा.इस दौरान धूप भी खिली रहेगी.
बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी के बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ी है.उम्मीद है अगले दो दिनों में यूपी के अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान में अगले 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है.वहीं  न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP