aaj-ka-vrishabh-rashifal-22-december-today-taurus-horoscope-love-career-business, चंद्रमा का बड़ा गोचर, नौकरी, पैसा और प्यार में वृषभ राशि वालों का क्या आज खुलने वाला है भाग्य, ज्योतिष से जानें

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों सोमवार का दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने खास जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों को आज क्या करना है और क्या नहीं करना है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन करियर के लिहाज से काफी अच्छा होगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी के प्रयास में है, आज उन्हें नई नौकरी मिल सकती है. आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा. आज वाहन चलाने में भी आप थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.

नए काम की कर सकते हैं शुरुआत

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस की सोच रहे हैं, आज वह नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. आज आपके किसी पुराने दोस्त के सहयोग से बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. जो लोग लंबे समय से इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सरकारी स्कीम जैसे टीडी, एफडी, किसान विकास पत्र जैसे स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. जो लोग विद्यार्थी हैं, आज उन्हें अपनी दिनचर्या संयमित रखने की जरूरत है.

पार्टनर को दें समय

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज बेहतरीन रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को पूरा समय दें. इससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. आज चाहे तो आप किसी लम्बी यात्रा पर भी घूमने जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने वाणी में मधुरता बनाए रखें. आज आपका शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग की पूजा अराधना करें और उसका दूध-गंगाजल से अभिषेक करें. इससे आपके वैवाहिक कष्ट और क्लेश दूर होने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

चंद्रमा का बड़ा गोचर, नौकरी से लेकर प्यार तक, वृषभ राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP