टूटे दिल के साथ मैदान पर उतरीं, 18वां रन पूरा करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना की रोहित-कोहली क्लब में एंट्री

Share to your loved once


Last Updated:

Smriti Mandhana: भारतीय ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 4000 रन पूरे किए. इस आंकड़े के साथ ही मंधाना ने इतिहास रच दिया. वह महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं.

टूटे दिल के साथ मैदान में उतरीं मंधाना, T20I में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डस्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. पलाश मुच्छल से शादी तोड़ने के बाद भारतीय ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में मैच खेलने उतरीं. विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने आठ विकेट से जीता. इस मैच में मंधाना ने भले ही 25 रन की पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया. 18वां रन लेते ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 4000 रन पूरे कर लिए. मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं.

मंधाना ने रच दिया इतिहास
मंधाना ने रन चेज के दौरान अपने 4000 रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं. इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज यह उपलब्धि नाम करने के रिकॉर्ड बना दिया. मंधाना ने 3227 गेंदों में 4000 रन इस फॉर्मेट में पूरे किए, जबकि बेट्स ने 3675 गेंदों का सामना करते हुए इस उपलब्धि को नाम किया था. महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूजी बेट्स के ही नाम है. उनके नाम 4716 रन हैं. वहीं, मंधाना दूसरे नंबर पर हैं.

स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 4716 रन
स्मृति मंधाना (भारत) – 4007 रन
हरमनप्रीत कौर (भारत) – 3654 रन
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 3473 रन
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 3431 रन

रोहित-कोहली के क्लब में एंट्री
मंधाना ने इस उपलब्धि के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में जगह बना ली है. दरअसल, वह पुरुष या महिला भारतीय क्रिकेटर में ऐसी तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने वह 4000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं. रोहित शर्मा ने 4231 रनों के साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था, जबकि विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 4188 रन बनाए. कोहली भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

टूटे दिल के साथ मैदान में उतरीं मंधाना, T20I में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP