Christmas Special Recipe | Chocolate Barfi Recipe | Easy Christmas Dessert | No Bake Chocolate Barfi | Festive Sweet Recipe | Christmas Party Dessert | Chocolate Mithai Recipe

Share to your loved once


Last Updated:

Chocolate Barfi Recipe: क्रिसमस पर हर बार केक बनाने से अलग इस बार कुछ खास ट्राई करें. घर पर आसानी से बनने वाली चॉकलेट बर्फी न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आएगी. बिना बेकिंग और कम सामग्री में तैयार होने वाली यह मिठाई त्योहार को और भी खास बना देगी. स्वाद, खुशबू और लुक में केक को टक्कर देने वाली यह रेसिपी मेहमानों को जरूर हैरान कर देगी.

हैदराबाद: त्योहारों का असली आनंद अपनों के साथ मीठा खाने में ही है. जैसे-जैसे क्रिसमस की दस्तक नजदीक आ रही है, घरों में केक और कुकीज की खुशबू महकने लगी है. लेकिन इस बार क्रिसमस पर कुछ हटकर ट्राई करें. अगर आप इस खास मौके पर पारंपरिक स्वाद और मॉडर्न ट्विस्ट का संगम चाहते हैं तो चॉकलेट मावा बर्फी एक बेहतरीन विकल्प है.

यह मिठाई न सिर्फ बच्चों की पसंदीदा है बल्कि बड़े भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों किचन में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है.

आवश्यक सामग्री
इस लाजवाब बर्फी को तैयार करने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत होगी
मावा (खोया) 500 ग्राम
चीनी 300 ग्राम बारीक पिसी हुई
डार्क या मिल्क चॉकलेट 500 ग्राम कद्दूकस की हुई
इलायची पाउडर आधा चम्मच
चांदी का वर्क 4 नग सजावट के लिए
बादाम 6-8 बारीक कटे हुए या क्रश किए हुए

बनाने की विधि
सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें. इसमें मावा डालें और धीमी आंच पर भूनना शुरू करें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह तली में चिपके नहीं. जब मावे से अच्छी खुशबू आने लगे और इसका कच्चापन दूर हो जाए, तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिला दें.

चॉकलेट को मेल्ट करें
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर दूसरा बर्तन रखकर चॉकलेट को धीरे-धीरे पिघलाएं. ध्यान रहे कि चॉकलेट में पानी की एक बूंद भी न जाए.

लेयरिंग की तैयारी
जब मावा अच्छी तरह भुन जाए तो इसे दो बराबर हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से को सादा रहने दें और दूसरे हिस्से में पिघली हुई चॉकलेट को अच्छी तरह मिला दें. इसी समय आप इसमें थोड़े दरदरे कूटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

सेट करने का तरीका
अब एक ट्रे या थाली लें और उसमें थोड़ा घी लगाकर उसे चिकना कर लें. सबसे पहले सादे मावे का मिश्रण फैलाएं और उसे चम्मच की मदद से एकसार सेट करें. इसके तुरंत बाद ऊपर से चॉकलेट वाला मिश्रण डालें और उसकी दूसरी लेयर तैयार करें.

गार्निशिंग और सर्विंग
अंत में इस पर चांदी का वर्क लगाएं और ऊपर से बारीक कटे बादाम छिड़कें. इसे करीब 1 से 2 घंटे के लिए ठंडी जगह पर सेट होने दें. जब बर्फी अच्छे से जम जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें. आपकी क्रिसमस स्पेशल चॉकलेट बर्फी तैयार है यह मिठाई देखने में जितनी प्रीमियम लगती है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homelifestyle

क्रिसमस पर केक छोड़ इस चॉकलेट बर्फी से करें मेहमानों का स्वागत, रेसिपी नोट करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP