मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा आरोप, परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकी, किसने दी चेतावनी?

Share to your loved once


Last Updated:

Bareilly News: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर मौलाना को ये धमकी क्यों दी जा रही है.

मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा आरोप, परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकीमौलाना शहाबुद्दीन

बरेली: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है. मौलाना शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की धमकियां दी जा रही हैं. इस संबंध में उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि उन्होंने हाल ही में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के जिहाद से जुड़े बयान का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद से जुड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी थी. इन बयानों के बाद से ही कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों के लोग उनसे नाराज हो गए और लगातार फोन पर धमकियां देने लगे.

परिवार को भी जान से मारने की धमकी

मौलाना का आरोप है कि फोन करने वाले लोग न सिर्फ उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, बल्कि उनके पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात भी कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है और उनकी जान को गंभीर खतरा है.

धमकी देने वालों की पुलिस कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौलाना शहाबुद्दीन की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी देने वालों की पहचान और कॉल डिटेल्स की जांच के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरे फोन कहां से किए गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और मौलाना शहाबुद्दीन व उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा आरोप, परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP