7.46 मिनट का सुहागरात का वो गाना, अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी को बाहों में भरकर किया रोमांस, 33 साल से है हिट
आपने सुहागरात कई गाने सुने होंगे, लेकिन क्या आपको अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी का वो हिट गाना याद , जिसमें शादी से सुहागरात का सीन देखने को मिला था. ये गाना है ‘तू मुझे कबूल, मैं तुझे कबूल’. 1992 में रिलीज हुई फीचर फिल्म ‘खुदा गवाह’ का 7.46 मिनट लंबा सुहागरात वाला रोमांटिक गीत ‘तू मुझे कबूल, मैं तुझे कबूल’ आज भी दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देता है. अमिताभ के गहरे संवाद, श्रीदेवी की नजाकत और युगल के बीच की केमिस्ट्री इसे यादगार बनाती है. इस गीत को मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमू्र्ती ने अपनी आवाज दी थी, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल ने तैयार किया था. गाने की भावनात्मक प्रस्तुति और क्लासिकल टच की वजह से यह पिछले 33 साल से लगातार लोकप्रिय है. अफगानिस्तान की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट यह गाना बेहद कामुक और मेलोडियस है.