Vaibhav Suryavanshi scores 26 runs in final: सूर्यवंशी ने टीम को मझधार में छोड़ा… जिसकी गेंद पर लगाया छक्का, उसी ने वैभव को भेजा पवेलियन

Share to your loved once


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi scores 26 runs in final: अंडर 19 एशिया कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ छक्कों की बरसात कर दी. वैभव ने अली रजा की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जता दिए. इंडिया अंडर 19 ने पहले ओवर में ही 21 रन बना दिए. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव को 25 रन के स्कोर पर एक जीवनदान मिला. इसके बावजूद भी उन्होंने सबक नहीं लिया और टीम को मझधार में छोड़कर चले गए.

सूर्यवंशी ने टीम को मझधार में छोड़ा, जिसको मारा छक्का, उसी ने भेजा पवेलियन वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली.

नई दिल्ली.  वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की. लेकिन वह टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए. पहले ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर वैभव ने अपने इरादे जता दिए थे. भारत ने पहले ओवर में 21 रन बनाए. वैभव ने जिस गेंदबाज को पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा उसी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता भी दिखा दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव से फाइनल में भारत को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन 14 साल का यह खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका.

पाकिस्तान की ओर से रखे गए 348 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई.वैभव ने अली रजा के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और अगली नो बॉल गेंद पर दो रन बटोरे. इसके बाद लीगल गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तानी गेंदबाज पर दबाव बनाया. दूसरे ओवर में भी वैभव ने एक छक्का जड़ा जबकि चौथी गेंद पर उन्हें अली रजा ने जीवनदान दे दिया. वैभव का कैच जब ड्रॉप हुआ उस समय वह 25 रन बनाकर खेल रहे थे.

वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP